Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

जान-माल के नुकसान से बचने के लिए लोग ड्रोन/मिसाइल गिरने वाली जगहों पर जाने से बचें : कुलदीप सिंह धालीवाल

कैबिनेट मंत्रियों ने ड्रोन गिरने वाले गांवों राणेवाली और वडाला भिट्टेवढ का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया

Kuldeep Singh Dhaliwal, Mohinder Bhagat, Rajasansi, Ajnala, , AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

राजासांसी /अजनाला , 10 May 2025

Last updated on: May 12, 2025, 12:08 IST

बीती रात पाकिस्तान द्वारा दागे गए ड्रोन जो कस्बा राजासांसी के पास गांव राणेवाली-मुगलानीकोट में खेतों में और श्री राम तीर्थ के पास गांव वडाला भिट्टेवढ में गिरे थे, से उत्पन्न ताजा हालात का जायजा लेने के लिए आज विशेष रूप से प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री पंजाब स: कुलदीप सिंह धालीवाल और कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत विशेष रूप से पहुंचे। 

इस मौके पर पुलिस और सिविल प्रशासन के अधिकारी भी उनके साथ मौजूद थे। घटना स्थल पर एकत्रित लोगों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री स: धालीवाल ने कहा कि रात के समय पाकिस्तान द्वारा हमारे नागरिकों को नुकसान पहुंचाने के लिए भेजे जा रहे ड्रोन/मिसाइलों, जिन्हें भारतीय सेना द्वारा हवा में ही निष्क्रिय कर दिया जाता है, के गिरे मलबे को देखने के लिए ग्रामीणों द्वारा न जाया जाए, क्योंकि ड्रोन/मिसाइलों के गिरे मलबे में कुछ अंश विस्फोटक होने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि विस्फोटक सामग्री के फटने से मौके पर मौजूद लोगों के जान-माल का नुकसान होने का खतरा बना रहता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी जगह ड्रोन/मिसाइल गिरने की स्थिति में पुलिस या सेना को सूचना दी जाए।इस मौके पर बातचीत के दौरान कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन करके पंजाब में सिविल नागरिकों को ड्रोन/मिसाइल हमलों का शिकार बनाए जाने की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं अत्यंत निंदनीय हैं। 

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान 1947 के बाद भारत के साथ युद्ध छेड़कर बुरी तरह मुंह की खाने के बावजूद अपनी भारत विरोधी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेनाएं इस बार भी पाकिस्तान द्वारा छेड़े जा रहे युद्ध में पाकिस्तान के दाँत खट्टे कर रही हैं। उन्होंने पंजाब वासियों को राज्य सरकार का भरोसा दोहराया कि इस युद्ध जैसी तनावपूर्ण स्थिति में सरकार लोगों की सुरक्षा के लिए चट्टान की तरह पंजाब वासियों और भारतीय सेनाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

 

Tags: Kuldeep Singh Dhaliwal , Mohinder Bhagat , Rajasansi , Ajnala , , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD