Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

उधमपुर एयर बेस को तबाह करने का पाकिस्तानी दावा निकला 'फेक'

Indo Pak Border Tensions, India Pakistan Conflict, Pakistan Drone Attack, Indian Army Response, Line of Control, LoC, Indian Air Defence, Operation Sindoor, Pakistan Missile Strike
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

उधमपुर , 10 May 2025

Last updated on: May 10, 2025, 15:20 IST

पाकिस्तान के एक और दावे की पोल भारत ने खोलकर रख दी है। दुश्मन मुल्क की फेक न्यूज फैक्ट्री ने ऐसी खबर दिखाई जो पूरी तरह से झूठी और बेबुनियाद निकली। भारत ने फैक्ट चेक कर इसकी हवा निकाल दी। दरअसल, पाकिस्तान के 'एआईके न्यूज' ने लाइव प्रसारण में दावा किया कि पाकिस्तान ने उधमपुर एयर बेस को नष्ट कर दिया है। 

वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया, जिसे फैक्ट चेक में फेक पाया गया। प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) ने इस दावे को पूरी तरह फर्जी और भ्रामक करार दिया। पीआईबी ने अपनी जांच में स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो में दिखाई गई घटना उधमपुर एयर बेस से संबंधित नहीं है। 

यह वीडियो राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग का पुराना फुटेज है, जिसे गलत तरीके से प्रोजेक्ट किया जा रहा है। फैक्ट-चेक में यह भी कहा गया कि इस वीडियो का भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा हालात या किसी सैन्य कार्रवाई से कोई संबंध नहीं है। 

पीआईबी ने जनता से अपील की है कि वे ऐसी फर्जी खबरों पर विश्वास न करें और केवल सरकारी और आधिकारिक सोर्स से प्राप्त जानकारी पर भरोसा करें।पीआईबी फैक्ट चेक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा कि "सतर्क रहें। फर्जी खबरों के झांसे में न आएं!"उधमपुर स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने भी लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। 

जिला प्रशासन का कहना है कि हम ऐसी फर्जी खबरों के स्रोत की जांच कर रहे हैं। लोगों से अनुरोध है कि वे सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि वाली खबरों को शेयर न करें। रोज की तरह शनिवार को भी भारत के विदेश और रक्षा मंत्रालय की ओर से प्रेस ब्रीफिंग की गई। 

इसमें भी विदेश सचिव मिस्री ने फेक न्यूज को लेकर आगाह किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के झूठे दावों का पर्दाफाश हो गया है। पाकिस्तानी सरकारी एजेंसियां हमले और तबाही का दावा कर रही हैं। कह रहे हैं कि मिलिट्री फैसिलिटी तबाह की है, यह सब झूठ है। 

यह दावे किए गए हैं कि पावर, इन्फ्रास्ट्रक्चर सिस्टम पर बड़े हमले किए गए, यह सब झूठ है। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान लगातार नागरिकों और नागरिक इमारतों को निशाना बना रहा है। भारत में सांप्रदायिक विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रहा है। 

जम्मू-कश्मीर और पंजाब में आम नागरिक मारे जा रहे हैं, इमारतें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। जम्मू-कश्मीर में एक प्रशासनिक अधिकारी शहीद हो गया। लेकिन, भारत के सैन्य ठिकाने सुरक्षित हैं।

 

Tags: Indo Pak Border Tensions , India Pakistan Conflict , Pakistan Drone Attack , Indian Army Response , Line of Control , LoC , Indian Air Defence , Operation Sindoor , Pakistan Missile Strike

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD