Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अहमद खान का बड़ा खुलासा, सनी देओल ने बिना स्क्रिप्ट देखे किया था 'लकीर' को साइन

Sunny Deol, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 May 2025

Last updated on: May 09, 2025, 17:57 IST

फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर अहमद खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी फिल्म 'लकीर- फॉरबिडन लाइन्स' को लेकर खास बात साझा की। उन्होंने बताया कि पूरी स्क्रिप्ट सुने बिना सनी देओल फिल्म 'लकीर' में काम करने के लिए तैयार हो गए थे। यह एक्शन-ड्रामा फिल्म 'लकीर- फॉरबिडन लाइन्स' साल 2004 में रिलीज हुई थी। 

फिल्म के बारे में बात करते हुए अहमद ने कहा, "सनी और मैं दशकों से दोस्त हैं, और उनका साथ हमेशा मेरे लिए बहुत मायने रखता है। जब मैं अपनी पहली फिल्म डायरेक्ट कर रहा था, तो मुझे सनी देओल के ऑफिस से कॉल आया। मैं उस वक्त फुटबॉल खेल रहा था। कॉल मिलने के बाद जब मैं उनसे मिलने गया, तो उन्होंने बिना देर किए तुरंत फिल्म के लिए 'हां' कर दी।"

अहमद ने कहा, "मुझे पूरी स्क्रिप्ट भी सुनाने की जरूरत नहीं पड़ी। मैंने सिर्फ कहानी की झलक ही पेश की, और सनी को यह आइडिया इतना पसंद आया कि उन्होंने फिल्म करने की हामी भर दी। उन्होंने अपनी टीम से जल्द से जल्द शूटिंग की तारीखें तय करने को कहा।"फिल्म में सनी देओल के अलावा, सुनील शेट्टी, जॉन अब्राहम, सोहेल खान और नौहीद सिरुसी लीड रोल में थे। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने दिया था, जो भारत के सबसे प्रसिद्ध संगीतकारों में से एक हैं। वहीं बैकग्राउंड म्यूजिक को आदेश श्रीवास्तव ने तैयार किया था।

फिल्म की कहानी दो किरदारों करण और साहिल के इर्द-गिर्द घूमती है। करण जहां पावरफुल आदमी का भाई है, वहीं साहिल का भाई एक है और वह सरल और ईमानदार स्वभाव का लड़का है। कहानी में मोड़ तब आता है, जब दोनों बिंदिया नाम की लड़की पर दिल हार बैठते हैं।वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी फिलहाल 'बॉर्डर 2' की शूटिंग में बिजी हैं। 

इस फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी लीड रोल में हैं। अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और निधि दत्ता कर रहे हैं, जबकि शिव चानना और बिनॉय गांधी सह-निर्माता हैं।यह 1997 की हिट फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 

Tags: Sunny Deol , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD