Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मॉर्निंग रूटीन में छिपा निकिता दत्ता का ब्यूटी फॉर्मूला, इंस्टाग्राम पर किया खुलासा

Nikita Dutta, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 May 2025

Last updated on: May 09, 2025, 17:47 IST

अभिनेत्री निकिता दत्ता ने हाल ही में अपनी अनोखी और ताजगी भरी मॉर्निंग रूटीन का खुलासा किया। उनकी रूटीन में दो खास चीजें 'फेस आइसिंग' और 'बैक हेयर फ्लिपिंग' शामिल है। उन्होंने बताया कि वह दिन की शुरुआत 'फेस आइसिंग' से करती हैं, इसमें वह बर्फ से चेहरे की मसाज करती हैं, ताकि स्किन तरोताजा और ग्लोइंग लगे। इसके बाद वह 'बैक हेयर फ्लिपिंग' करती हैं। यह रूटीन उन्हें पॉजिटिव बनाए रखता है। 

निकिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो की शुरुआत में वह 'फेस आइसिंग' करती नजर आ रही हैं। इसके बाद वह अपने बालों की हेयरस्टाइलिंग करवाती दिख रही हैं, जो उनके 'बैक हेयर फ्लिपिंग' का हिस्सा है।

वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- "कभी-कभी 'फेस आइसिंग' और 'बैक हेयर फ्लिपिंग' आपके दिन को बेहतर बना सकते हैं।" निकिता इंडस्ट्री की टैलेंटेड अदाकारा के तौर पर पहचानी जाती हैं। वो काफी ब्रेनी हैं। शरीर के साथ-साथ उनका दिमाग भी काफी फिट है।

हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि वह एक्ट्रेस बनने से पहले यूपीएससी की परीक्षा देकर सिविल सर्विस में जाना चाहती थीं। उन्होंने बताया कि उनका पालन-पोषण ऐसे माहौल में हुआ जहां नियम और जिम्मेदारियां सबसे ज्यादा मायने रखती हैं। इसी परवरिश ने अनुशासन और मेहनत करना सिखाया। 

उन्होंने साथ ही खुलासा किया कि वह एक्ट्रेस बनने से पहले यूपीएससी की परीक्षा देकर सिविल सर्विस में जाना चाहती थीं।उन्होंने कहा, ''मैं एक आर्मी फैमिली से आती हूं। मेरे आसपास लगभग सभी ने किसी न किसी रूप में सेना में सेवा दी है। 

ऐसे अनुशासित माहौल में पली-बढ़ी होने के कारण, मैं भी एक ऐसा करियर चाहती थी जिसमें स्पष्टता और स्थिरता हो। एक समय ऐसा भी था जब मैं यूपीएससी की परीक्षा देकर सिविल सर्विस में जाना चाहती थी। लेकिन अब जब मैंने एक्टिंग को अपना पेशा चुना है, तो यह बदलाव मेरे लिए बहुत बड़ा लगता है।

"एक्ट्रेस के बारे में बात करें तो निकिता दत्ता ने 2014 में रोमांटिक ड्रामा 'लेकर हम दीवाना दिल' से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। वह 'गोल्ड', 'कबीर सिंह', 'द बिग बुल' और 'खाकी: द बिहार चैप्टर' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में, वह हीस्ट एक्शन थ्रिलर 'ज्वेल थीफ- द हीस्ट बिगिन्स' में नजर आईं।

 

Tags: Nikita Dutta , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD