Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की

 

शिव प्रताप शुक्ल ने हमीरपुर में अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस के राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता की

रेडक्रॉस प्रयोगशाला का किया पुनः शुभारम्भ, ओपन एयर जिम का किया उद्घाटन

Shiv Pratap Shukla, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, Hamirpur, International Red Cross Day, World Red Cross Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हमीरपुर , 08 May 2025

Last updated on: May 08, 2025, 17:54 IST

राज्यपाल शिव प्रताप श्क्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आरम्भ ऑपरेशन सिंदूर राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक के रूप में सामने आया है। उन्होंने भारतीय सेना की इस निर्णायक कार्रवाई की प्रशंसा की। राज्यपाल आज अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर हमीरपुर के मिनी सचिवालय परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने हाल ही में निर्दोष नागरिकों की नृशंस हत्याओं के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को करारा जवाब दिया है। हमें अपनी सशस्त्र सेनाओं पर गर्व है। भारतीय सेना ने सीमा पार आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाते हुए सटीकता के साथ पाकिस्तान के निर्दोष नागरिकों को नुकसान पहुंचाए बिना इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है।

राज्यपाल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं है बल्कि भारत की सम्प्रभुता, रणनीतिक शक्ति और आतंकवाद के विरूद्ध अड़िग संकल्प का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रेडक्रॉस पीड़ित मानवता की सेवा के लिए समर्पित संस्था है। 

इसके निःस्वार्थ सेवा और प्रतिबद्धता ने इसे वैश्विक पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि यह दिन हम सभी को सेवा की भावना बनाए रखने की प्ररेणा देता है। राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में रेडक्रॉस सोसायटी वंचितों के उत्थान तथा कल्याण के लिए सक्रिय रूप से कार्यरत है। 

उन्होंने नागरिकों से रेडक्रॉस से जुड़ने और मानवीय कार्यों में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने जिला में रेडक्रॉस प्रयोगशाला के पुनः संचालित होने पर संतोष व्यक्त किया, जिससे ज़रूरतमंद लोग लाभान्वित होंगे। इससे पहले राज्यपाल ने सर्किट हाऊस परिसर से ज़िला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आयोजित रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमें विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का संदेश देते हुए भाग लिया।

इस अवसर पर लेडी गर्वनर एवं राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा जानकी शुक्ला भी उपस्थित रहीं। इसके उपरांत राज्यपाल ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में रेडक्रॉस प्रयोगशाला का पुनः शुभारम्भ किया। 

इस मौके पर उन्होंने रक्तदान शिविर का शुभारम्भ करने के अतिरिक्त मिनी सचिवालय परिसर में स्थापित ओपन एयर जिम का उद्घाटन किया। राज्यपाल ने मिनी सचिवालय का भी दौरा किया तथा उपायुक्त से हाल ही में किए गए मरम्मत और अन्य सुधार कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर उन्होंने शहीद कैप्टन मृदुल और भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेदकर की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने इस अवसर पर विशेष रूप से सक्षम लोगों को कृत्रिम अंग वितरित किए और कला, खेल तथा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया। 

उन्होंने रेडक्रॉस की रैफल ड्रॉ भी निकाला और विजेताओं की घोषणा की। उपायुक्त एवं ज़िला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने राज्यपाल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस प्रयोगशाला के पुनः संचालन से ज़रूरतमंद लोगों को लाभ मिलने के अलावा अतिरिक्त आय भी सृजित होगी। उन्होंने कहा कि ज़िला में रेडक्रॉस के माध्यम से अनेकों गतिविधियां चलाई जा रही हैं। 

पिछले वर्ष से अब तक 17 नये संरक्षक और 135 आजीवन सदस्य रेडक्रॉस के साथ जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि अब ज़िला में रेडक्रॉस सदस्यों की संख्या 750 हो गई है। पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने प्रदेश रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा जानकी शुक्ला को सम्मानित किया तथा ज़िला में नशामुक्ति की दिशा में चलाए जा रहे कार्यों से अवगत करवाया। 

अतिरिक्त उपायुक्त तथा ज़िला रेडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार गर्ग ने ज़िला में रेडक्रॉस द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। सहायक आयुक्त अनुपम कुमार ने राज्यपाल का स्वागत किया। इस अवसर पर ‘पहचान’ संस्था के विशेष रूप से सक्षम बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। 

हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा, सुजानपुर के विधायक रणजीत सिंह राणा, राज्यपाल के सचिव तथा राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी के महासचिव सी.पी. वर्मा, ज़िला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Shiv Pratap Shukla , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Hamirpur , International Red Cross Day , World Red Cross Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD