Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

ज्वालामुखी की सभी पंचायतों के लिए पंचायत भवन किए हैं स्वीकृत: संजय रत्न

गुगाणा में 33 लाख रुपए से नवनिर्मित पंचायत भवन का किया शुभारंभ

Sanjay Ratan, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Jawalamukhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ज्वालामुखी , 06 May 2025

Last updated on: May 07, 2025, 12:50 IST

विधायक संजय रत्न ने कहा कि ज्वालामुखी विस क्षेत्र की सभी पंचायतों के लिए पंचायत भवन स्वीकृत किए गए हैं ताकि पंचायत प्रतिनिधियों को कामकाज निपटाने में बेहतर सुविधा मिल सके। मंगलवार को ज्वालामुखी के गुगाणा पंचायत में 33 लाख से नवनिर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन करने के उपरांत विधायक संजय रत्न ने कहा कि नवनिर्मित पंचायत भवन में आधुनिक सुविधाएं हैं, जो पंचायत प्रशासन की दक्षता और पहुंच में सुधार के लिए बनाई गई हैं। 

इस अत्याधुनिक सुविधा के उद्घाटन के साथ गुगाणा पंचायत अपने कामकाज को बेहतर बनाने में और अधिक गतिशील भूमिका निभाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि गुगाणा पंचायत पहले दरिण का हिस्सा था और बहुत जल्द इस पंचायत को अपना भवन तैयार हो कर मिल गया है जिसका श्रेय दानी सज्जनों को जाता था क्योंकि अगर वह भूमि दान नहीं करते तो पंचायत की इमारत इतनी जल्दी तैयार नहीं होती। 

विधायक ने कहा कि इस दानी सज्जनों का नाम पंचायत भवन के बाहर लिखा जाए। विधायक ने कहा कि गुगाणा पंचायत भवन के ऊपर कम्युनिटी हॉल बनाया जाएगा इस के लिए एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। विधायक ने कहा कि घेडा में 1 लाख लीटर और मखरोड में 50 हजार लीटर पानी का टैंक बनाया गया है ताकि आसपास की पंचायतों में होने वाली पानी की समस्या को दूर किया जा सके। 

उन्होंने कहा कि इसी पंचायत के नजदीक हिरण पंचायत में पैराग्लाइडिंग की साइट तैयार हो रही है जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।इस अवसर पर कोपड़ा स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

उपस्थित

उपमंडल अधिकारी ज्वालामुखी डॉक्टर संजीव शर्मा, बीडीओ सुराणी अंशु चंदेल , सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग भारत भूषण , सहायक अभियंता विद्युत विभाग सुमित, रेंज ऑफिसर इशानी , सीडीपीओ देहरा सुशील शर्मा, नायब तहसीलदार भडोली , सुरिंदर कुमार , प्रधान गुगाणा सुनीता देवी , उपप्रधान सन्नी कुमार ,प्रधान लुथान सुरेश , जिला परिषद कुलदीप धीमान , वार्ड मेंबर जोगिंदर सिंह , ज्ञान चंद , सुमना देवी , राजेश कुमार , सचिव अनुपमा देवी , बिहारी लाल सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Sanjay Ratan , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Jawalamukhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD