Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब पुलिस ने आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया

प्रमुख ऑपरेशन में आरपीजी और आईईडी बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Amritsar Police, Amritsar, State Special Operation Cell, SSOC, SSOC Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 06 May 2025

Last updated on: May 06, 2025, 18:59 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के मद्देनज़र चल रही मुहिम के दौरान पाकिस्तान के आईएसआई-समर्थित आतंकवादी नैट्टवर्कों को बड़ा झटका देते हुए, पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल आपरेशन सैल ( एस. एस. ओ. सी.) अमृतसर और केंद्रीय एजेंसी ने ख़ुफ़िया आपरेशन के अंतर्गत एसबीएस नगर के टिब्बा नंगल-कुलार रोड के पास के सुनसान जंगली क्षेत्र में आतंकवादी हार्डवेयर का एक बड़ा ज़ख़ीरा बरामद किया। 

यह जानकारी डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने मंगलवार को यहाँ दी। बरामद किये गए आतंकवादी हार्डवेयर में दो रॉकेट परोपैलड ग्रेनेड (आरपीजी), दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), पाँच पी - 86 हैड ग्रेनेड और सहायक उपकरणों समेत एक वायरलैस सैट शामिल है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि बरामद की गई खेप को गुर्गों ने जानबुझ कर राज्य में सार्वजनिक व्यवस्था में दहशत फैलाने के लिए छुपाया था। उन्होंने कहा कि जांच में, पाकिस्तान की आई. एस. आई. और सहयोगी आतंकवादी संगठनों द्वारा राज्य में स्लीपर सैलों को फिर सक्रिय करने के संभावित यत्नों का भी संकेत मिला है।

डीजीपी ने कहा कि यह बरामदगियां पाकिस्तान की आईएसआई की तरफ से स्पांसर किये आतंकवादी माड्यूलों के विरुद्ध पंजाब पुलिस की निरंतर कार्यवाही का हिस्सा हैं। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब पुलिस इन खतरों को बेअसर करने और राज्य की शांति और सुरक्षा की रक्षा के लिए दृढ़ता के साथ वचनबद्ध है।

यह आपरेशन ऐसऐसओसी, अमृतसर की तरफ से अजनाला सैक्टर में भारत- पाकिस्तान सरहद के नज़दीक एक क्षेत्र से आईईडी, हैड ग्रेनेड, आधुनिक हथियार और गोला-बारूद की खेप बरामद करने से कुछ दिन बाद सामने आया है। इसी तरह, तीन हफ़्ते पहले, काउन्टर इंटेलिजेंस जालंधर ने भी एक आरपीजी, दो आईईडी, 2 किलो आरडीएक्स, एक रिमोट कंट्रोल, डैटोनेटरों वाले दो हैड ग्रेनेड, तीन पिस्तौलों के साथ छह मैगज़ीनें और 34 कारतूस समेत चार व्यक्तियों को गिरफ्तार करके एक और आतंकवादी माड्यूल का पर्दाफाश किया था।

अन्य विवरण सांझे करते हुए ए. आई. जी., ऐसऐसओसी अमृतसर सुखमिन्दर सिंह मान ने कहा कि कानून की सम्बन्धित धाराओं के अंतर्गत पुलिस थाना स्टेट स्पेशल आपरेशन सैल (एसएसओसी) अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि बरामद की गई विस्फोटक सामग्री को छिपाने के लिए ज़िम्मेदार लोगों की पहचान करने और उनको काबू करने के लिए जांच जारी है।

इस सम्बन्ध में अमृतसर के पुलिस थाना एसएसओसी में हथियार एक्ट की धारा 25, विस्फोटक पदार्थ एक्ट की धारा 3, 4 और 5 और बीएनएस की धारा 111 और 61( 2) के अंतर्गत एफआईआर नंबर 28 तारीख़ 05. 05. 2025 को केस दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Amritsar Police , Amritsar , State Special Operation Cell , SSOC , SSOC Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD