Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

हरियाणा का पानी का मामला चढ़ गया है राजनीति की भेंट: रामपाल माजरा

केंद्र सरकार और पंजाब सरकार राजनीतिक लाभ लेने के लिए एक सोची समझी रणनीति के तहत मिले हुए हैं: अदित्य देवीलाल

Rampal Majra, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD, Protest, Agitation, Demonstration
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 May 2025

Last updated on: May 06, 2025, 14:10 IST

सोमवार को पंजाब द्वारा हरियाणा को भाखड़ा का 9 हजार क्यसेक पानी न दिए जाने और पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा भाखड़ा के गेट पर गैरकानूनी तरीके से ताला जडऩे व पुलिस की तैनाती करने के विरोध में इनेलो पार्टी ने सडक़ों पर उतर कर जोरदार धरना प्रदर्शन किया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रतिकात्मक शव यात्रा भी निकाली। अंबाला जोन के 7 जिलों कैथल में प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपप्रधान शेर सिंह बडशामी, अंबाला में प्रधान महासचिव प्रकाश भारती, यमुनानगर में पूर्व विधायक दिलबाग सिंह, पानीपत में विधायक अदित्य देवीलाल, करनाल में महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला और पंचकुला में सतबीर सैनी की अगुवाई में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद सभी उपायुक्तों को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में इनेलो के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं समेत भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

कल 6 मई को हिसार जोन के 7 जिलों और परसों 7 मई को गुरुग्राम के 8 जिलों में भी प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, विधायक आदित्य चौटाला, महिला विंग की प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला, प्रधान महासचिव प्रकाश भारती सहित बड़े नेताओं की अगुवाई में अलग-अलग जिलों में किया जाएगा प्रदर्शन और डीसी को सौंपेंगे ज्ञापन। रामपाल माजरा ने कहा कि दिल्ली में लोगों ने आम आदमी पार्टी का सफाया कर दिया है और पंजाब में भी आप पार्टी सरकार की हालत बेहद खराब हो चुकी है। 

पंजाब में अपना सूपड़ा साफ होता देख लोगों की भावनाओं को अपने पक्ष में करने के लिए आप पार्टी सरकार ने यह कदम उठाया है और संघीय ढांचे को नकार कर अराजकता फैलाने का काम किया है। पंजाब ने आज तक किसी भी फैसलों व समझौतों को लागू नहीं किया है। पिछले माह बीबीएमबी की तकनीकी कमेटी ने फैसला दिया कि हरियाणा सरकार द्वारा पानी छोड़ा जाना है, वह भी पंजाब ने नहीं माना। 

दो अप्रैल को हुई बैठक में पंजाब के अधिकारी आए ही नहीं। माजरा ने कहा कि हरियाणा का पानी का मामला राजनीति की भेंट चढ़ गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री के खिलाफ गैरकानूनी कार्य करने पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए। शेर सिंह बडशामी ने कहा कि आप पार्टी चुनावों में हरियाणा से सूपड़ा साफ होने का बदला ले रही है। इनेलो पार्टी हरियाणा के हितों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएगी।

प्रकाश भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आप पार्टी की हार पर खीज मिटाने के लिए पानी की कटौती की है। पूर्व विधायक दिलबाग सिंह ने कहा कि आज सिर्फ धरना प्रदर्शन किया है अगर पंजाब ने हरियाणा का पानी नहीं दिया तो इससे भी बड़ा कदम उठाएंगे। विधायक अदित्य देवीलाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने 2020 में बीबीएमबी से हरियाणा के सदस्य को हटा दिया गया था। 

आज चार साल तक बीजेपी सरकार का मौन रहना और बीबीएमबी में कोई हिस्सेदारी न होना उसका परिणाम है कि आज हरियाणा में जल संकट है। केंद्र सरकार और पंजाब सरकार राजनीतिक लाभ लेने के लिए एक सोची समझी रणनीति के तहत मिले हुए हैं। सर्वदलीय बैठक में भी हमने सारी बातें रखी थी।

सुनैना चौटाला ने कहा कि आज इनेलो पार्टी अपने पानी का हक लेने के लिए सडक़ो पर उतरी है। हरियाणा प्रदेश गंभीर रूप से पानी के संकट से जूझ रहा है। हरियाणा की बीजेपी सरकार हरियाणा के हक का पानी लाने में पूरी तरह से विफल रही है। इनेलो पार्टी चुप नहीं बैठेगी और पानी की लड़ाई के लिए बड़ा जन आंदोलन खड़ा करेगी। 

 

Tags: Rampal Majra , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD , Protest , Agitation , Demonstration

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD