Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

50 साल बाद मलोट की टेलों तक पहुंचा नहरी पानी, पंजाब की मान सरकार ने किसानों के सपने किए सच : डॉ. बलजीत कौर

मलोट के गांवों की हक़ी पानी की ज़रूरत हुई पूरी

Dr Baljit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab Legislative Assembly, Punjab Vidhan Sabha, Bhakra Beas Management Board, BBMB, Punjab Waters Crisis
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 May 2025

Last updated on: May 06, 2025, 12:21 IST

बी.बी.एम.बी द्वारा अतिरिक्त पानी छोड़ने के मुद्दे पर पंजाब सरकार द्वारा बुलाए गए विशेष सत्र के दौरान पंजाब की कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा उठाए गए कदम की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल एक प्रशासनिक फैसला नहीं, बल्कि पंजाब के पानी अधिकार और किसानों के हक के लिए एक ऐतिहासिक कदम है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि भारत की आजादी के बाद पंजाब के साथ हमेशा पानी बंटवारे में बेइंसाफी हुई है। नाजायज संधियों और कानूनों के माध्यम से पंजाब के अधिकारों की लूट की गई। उन्होंने कहा कि यह न सिर्फ केंद्र सरकार की भूमिका रही, बल्कि उस समय की पंजाब सरकारों की भी इसमें भागीदारी थी।

मलोट हलके का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि 50 सालों से ज्यादा समय से टेलों पर बैठे गांवों के लोग पानी के लिए तरस रहे थे। गांव बलमगढ़, रामगढ़, राम नगर, तरखानवाला आदि गांवों की हालत बताते हुए कहा कि यहां किसान कर्जों के नीचे दबकर दिहाड़ियां करने के लिए मजबूर हो गए। घरों में रिश्ते नहीं हुए, पिता-दादाओं की जिंदगी भी इन दुखों में कटी।

उन्होंने कहा कि यह वो गांव हैं, जिन्हें कई बार मुख्यमंत्री बने अकाली और कांग्रेसी ने गोद लिया था, लेकिन हकीकत में कभी इनकी सुनवाई नहीं हुई। डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि एक दिन ये बुजुर्गों को लेकर मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के पास जालंधर गईं। वहां मुख्यमंत्री ने लोगों की दर्द भरी बात सुनी और तुरंत काम शुरू करवाया।

उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार ने वो हिम्मत की जो किसी सरकार ने नहीं की थी। जब पानी की बात आई, जब गांवों की आवाजें सुनने की बात आई, तो ये भगवंत मान साहब ही थे, जिन्होंने कहा कि "पहले पानी पहुंचेगा फिर चुनाव निशान।" उन्होंने कहा कि पहले लोग जीवनदायी जिएं फिर राजनीति है।

उन्होंने कहा कि आज ये मलोट हलका खुशकिस्मत है कि मोघों की मरम्मत हो रही है और नहरों का पानी खेतों की टेलों तक पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान और जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर गोयल का विशेष धन्यवाद किया। अंत में डॉ. बलजीत कौर ने मीडिया वाहकों से विनती की कि ये केवल कहानी नहीं, आपबीती है, जो इन बुजुर्गों की जुबानी सुनी जाए। क्योंकि जो दुख-दर्द इन लोगों ने 50-50 साल सहा है, उसका जवाब भी इस सिस्टम से मांगना पड़ेगा।

 

Tags: Dr Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab Legislative Assembly , Punjab Vidhan Sabha , Bhakra Beas Management Board , BBMB , Punjab Waters Crisis

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD