Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

पंजाब ने खींची लकीर: जल संसाधन मंत्री ने बी.बी.एम.बी. पर साधा निशाना, हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने से साफ इन्कार

बी.बी.एम.बी. बना केंद्र सरकार की कठपुतली, पंजाब के हितों की रक्षा के लिए इसका पुनर्गठन किया जाए: बरिंदर कुमार गोयल

Barinder Kumar Goel, Barinder Kumar Goyal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab Legislative Assembly, Punjab Vidhan Sabha, Bhakra Beas Management Board, BBMB, Punjab Waters Crisis
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 May 2025

Last updated on: May 06, 2025, 12:18 IST

पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज कहा कि बी.बी.एम.बी. सिर्फ केंद्र सरकार की कठपुतली बनकर रह गया है और पंजाब के हितों की रक्षा के लिए इसका पुनर्गठन किया जाना चाहिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार अपने हिस्से के पानी में से एक भी बूंद हरियाणा को नहीं दे सकती। इंसानियत के नाते पीने के लिए जो 4000 क्यूसेक पानी हरियाणा को दिया जा रहा है, वह जारी रहेगा। इसके अलावा एक भी पानी की बूंद नहीं दी जाएगी।

श्री गोयल ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा गैर-कानूनी और गैर-संवैधानिक तरीके से बी.बी.एम.बी. की बुलाई गई बैठक की भी कड़ी निंदा की। बी.बी.एम.बी. के पुनर्गठन की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा बी.बी.एम.बी. केवल केंद्र सरकार की कठपुतली बनकर रह गया है। बैठक में न पंजाब की बात सुनी जा रही है और न पंजाब के हकों का ध्यान रखा जा रहा है, इसलिए बी.बी.एम.बी. का पुनर्गठन किया जाए ताकि पंजाब के हकों को सुरक्षित रखा जा सके। 

उन्होंने यह भी कहा कि बी.बी.एम.बी. की कोई भी बैठक बुलाने के लिए कानून में यह लिखा है कि किस तरह की बैठक के लिए कितने दिन का नोटिस देना है, पर बी.बी.एम.बी. द्वारा कानून का पालन नहीं किया जाता और रात को गैर-कानूनी ढंग से बैठक बुलाई जाती है। सदन ने बी.बी.एम.बी को निर्देश दिया कि इस मामले में कानून का पालन किया जाए।

उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल किया कि सतलुज, रावी और ब्यास नदियाँ केवल पंजाब में से गुजरती हैं। फिर इन नदियों का पानी दूसरे राज्यों को किस आधार पर दिया जाता है? साल 1981 में जब इन नदियों के पानी को राज्यों के बीच बांटने की संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे, उस समय नदियों में जितना पानी लिखा गया था और जितने पानी का बंटवारा किया गया था, आज उस समय से इन नदियों में पानी की मात्रा बहुत कम हो गई है। इसलिए इन नदियों के पानी के बंटवारे के लिए नई संधि बनाई जाए।

उन्होंने कहा कि किस राज्य को कितना पानी दिया जाएगा, यह 1981 की संधि में लिखा गया है। बी.बी.एम.बी. के पास इसे बदलने का कोई हक नहीं है। यदि बी.बी.एम.बी. बैठक करके किसी भी राज्य के हक का पानी दूसरे राज्य को देने का फैसला करता है तो बी.बी.एम.बी. का यह फैसला गैर-कानूनी और गैर-संवैधानिक होगा। बी.बी.एम.बी. इस तरह के गैर-कानूनी फैसले लेने से गुरेज करे।

श्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा, पिछले कुछ दिनों से भारतीय जनता पार्टी केंद्र सरकार, हरियाणा सरकार और बी.बी.एम.बी. के जरिए पंजाब के हकों को छीनने की कोशिश कर रही है। गैर-संवैधानिक और गैर-कानूनी ढंगों से बैठक बुलाकर पंजाब के हिस्से का पानी हरियाणा को देने की कोशिश की जा रही है। हरियाणा अपने हिस्से का सारा पानी 31 मार्च तक इस्तेमाल कर चुका है। अब भाजपा चाहती है कि पंजाब के हक का पानी हरियाणा को दिया जाए।

उन्होंने कहा कि पिछले तीन सालों में मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की सरकार ने पंजाब के हर खेत में पानी पहुंचाने के प्रयास किए हैं। बहुत बड़े स्तर पर नहरों और खालों का निर्माण किया गया है। साल 2021 तक पंजाब के सिर्फ 22 फीसदी रकबे को नहरी पानी से सींचा जाता था पर आज पंजाब में 60 फीसदी रकबे में नहरी पानी पहुंच रहा है।

श्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि पंजाब के पानी की एक-एक बूंद पंजाब के लिए कीमती है। पंजाब अब किसी और राज्य को अपने हिस्से का पानी नहीं देगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य ने 6 अप्रैल, 2025 को पंजाब से विनती की कि उन्हें पीने के लिए पानी की जरूरत है। पंजाब ने बड़ा दिल दिखाते हुए हरियाणा राज्य को अपने हिस्से में से 4000 क्यूसेक पानी दे दिया क्योंकि हमारे गुरुओं ने हमें सिखाया है कि किसी भी प्यासे को पानी देना बड़ा पुण्य होता है।

जल संसाधन मंत्री ने कहा कि हरियाणा की आबादी 3 करोड़ है और 3 करोड़ लोगों को पीने और अन्य व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करने के लिए 1700 क्यूसेक पानी की जरूरत है पर हरियाणा ने पंजाब से 4000 क्यूसेक पानी मांगा और हमने इंसानियत के नाते उन्हें 4000 क्यूसेक पानी दे दिया। अब हरियाणा कह रहा है कि उन्हें 8500 क्यूसेक पानी चाहिए। 

उनकी यह मांग पूरी करने के लिए पंजाब के पास फालतू पानी नहीं है पर भाजपा ने जबरदस्ती गैर-संवैधानिक और गैर-कानूनी तरीके से बी.बी.एम.बी. की बैठक बुलाई और प्रस्ताव पारित कर दिया कि पंजाब अपने हिस्से के पानी में से हरियाणा को पानी देगा, जो हमें मंजूर नहीं है।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार को डैम सेफ्टी एक्ट-2021 पूरी तरह अस्वीकार्य है और हमारी, भारत सरकार से मांग है कि डैम सेफ्टी एक्ट-2021 को तुरंत रद्द किया जाए। 

डैम सेफ्टी एक्ट-2021 को पंजाब के अधिकारों पर हमला करार देते हुए उन्होंने कहा कि यह कानून पूरी तरह केंद्र सरकार को ताकत देता है कि वह राज्यों की नदियों और बांधों पर सीधा कंट्रोल कर सके भले ही यह बांध पूरी तरह राज्य की सीमा के अंदर हैं। यह भारत के संवैधानिक ढांचे के मूल रूप से खिलाफ है और पंजाब राज्य को पानी पर मिले संवैधानिक अधिकारों पर सीधा डाका है।

 

Tags: Barinder Kumar Goel , Barinder Kumar Goyal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab Legislative Assembly , Punjab Vidhan Sabha , Bhakra Beas Management Board , BBMB , Punjab Waters Crisis

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD