Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'आप' ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पर जनता को धोखा देने का लगाया आरोप, कहा - पानी के झूठे आंकड़े पेश कर रही

अगर सैनी के दावे सही है तो उन्होंने केंद्रीय मंत्रालय की बैठक में ''वाटर क्रेडिट" क्यों मांगा? - नील गर्ग

Neel Garg, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 May 2025

Last updated on: May 05, 2025, 11:41 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने पानी के मुद्दे पर केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकारों की एक बार फिर हमला बोला है। आप प्रवक्ता नील गर्ग ने आरोप लगाया कि भाजपा पंजाब पानी के हिस्से का पानी छीनने के लिए लगातार साजिश रच रही है। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा जल आवंटन एवं उपयोग के संबंध में किए गए भ्रामक दावों का भी पर्दाफाश किया।

गर्ग ने कहा, "आज हमने भाजपा द्वारा तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने और लोगों को गुमराह करने का एक और बेशर्म प्रयास देखा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने झूठा दावा किया कि हम अपने हिस्से का पानी मांग रहे है, जबकि कहानी बिल्कुल उलट है। एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समाचार पत्र में प्रकाशित आंकड़ों का हवाला देते हुए नील गर्ग ने बीबीएमबी के जल हिस्से के वास्तविक आंकड़े उजागर किए।

जिसमें राजस्थान को 3.398 एमएएफ आवंटित हुए और 3.738 एमएएफ खपत किया यानी 10 प्रतिशत अधिक उपयोग किया। हरियाणा को 2.987 एमएएफ आवंटित हुए और 3.091 एमएएफ खपत हुआ, जो आवंटन से 3 प्रतिशत अधिक है। वहीं पंजाब को 5.512 एमएएफ पानी आवंटित किया गया और खर्च केवल 4.925 एमएएफ किया। पंजाब ने अपने हिस्से का केवल 89 प्रतिशत ही उपयोग किया है।

गर्ग ने कहा, "ये आंकड़े साबित करते हैं कि हरियाणा और राजस्थान दोनों ने पहले ही अपने आवंटित कोटे को पार कर लिया है, जबकि पंजाब ने अपने उचित हिस्से से कम पानी का उपयोग किया है। फिर भी भाजपा पंजाब का पानी छीनने के अपने खतरनाक अभियान को जारी रखे हुए है।"गर्ग ने संघीय ढांचे संबंधी भाजपा की नई बयानबाजी की भी आलोचना की। 

उन्होंने कहा, "यह विडंबना है कि नायब सिंह सैनी संघीय ढांचे की बात कर रहे हैं, जबकि भाजपा ने लगातार संविधान और डॉ. बीआर अंबेडकर द्वारा परिकल्पित संघीय ढांचे को कमजोर करने का काम किया है। पूरे भारत के लोग जानते हैं कि भाजपा अपने एजेंडे के अनुरूप किस तरह संविधान और संघीय ढांचे के खिलाफ काम कर रही है।

नील गर्ग ने केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकारों पर अपने राजनीतिक लाभ के लिए पंजाब के संसाधनों का दोहन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "पंजाब का पानी सिर्फ पानी नहीं है बल्कि यह हमारे किसानों और आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन रेखा है। इसलिए हम किसी को भी पंजाब को रेगिस्तान में बदलने की इजाजत नहीं देंगे।"गर्ग ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी के दावे हाल ही में केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिए गए बयानों से मेल नहीं खाते। 

गर्ग ने सवाल किया, "यदि हरियाणा के दावों में दम है, तो उन्होंने अपनी मांगों को मान्य करने के बजाय बैठक में अस्थायी ऋण के रूप में 4,500 क्यूसेक पानी की मांग क्यों की? यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा बताए जा रहे आंकड़े विश्वसनीय नहीं है।उन्होंने जल संसाधनों के कुप्रबंधन के लिए भी हरियाणा सरकार की आलोचना की और कहा, "हरियाणा ने मार्च तक ही अपना कोटा पूरा कर लिया और अब उसकी नजर पंजाब के हिस्से पर है। 

जल संसाधनों का इस तरह दुरुपयोग और दोहन जल प्रबंधन में हरियाणा की भाजपा सरकार की विफलता को दर्शाता करता है।" नील गर्ग ने पंजाब के पानी और राज्य के किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए आम आदमी पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि हम पंजाब के पानी का दिनदहाड़े लूट को बर्दाश्त नहीं करेंगे। भाजपा पंजाब के खिलाफ अपनी साजिश बंद करे, नहीं तो यह रवैया उसे बहुत महंगा पड़ेगा।

 

Tags: Neel Garg , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD