Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

‘गांवों के पहरेदार’ ‘युद्ध नशे के विरूद्ध’ मुहिम को घर-घर पहुँचाएं: बरिंदर कुमार गोयल

श्री मुक्तसर साहिब में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

Barinder Kumar Goel, Barinder Kumar Goyal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Jagdeep Singh Kaka Brar, Hardeep Singh Dimpy Dhillon, Gurmeet Singh Khudian, Prof Baljinder Kaur, Dr Baljit Kaur, Abhijit Kaplish, DC Sri Mukatsar Sahib, Sri Mukatsar Sahib, Deputy Commissioner Sri Mukatsar Sahib, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री मुक्तसर साहिब , 03 May 2025

Last updated on: May 03, 2025, 17:58 IST

पंजाब के जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने गांव सुरक्षा कमेटी के सदस्यों को ‘गांवों के पहरेदार’ बताते हुए उन्हें ‘युद्ध नशे के विरूद्ध’ मुहिम को घर-घर पहुँचाने का आह्वान किया। वे आज यहाँ ‘युद्ध नशे के विरूद्ध’ मुहिम के तहत करवाये गये ज़िला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। 

श्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि दो महीने पहले सरकार ने ‘युद्ध नशे के विरूद्ध’ मुहिम की शुरुआत की थी और इसके सार्थक परिणाम सामने आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ एक संगठित अभियान शुरू किया गया है, जिसके तहत एक ओर नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर नशा पीड़ितों के इलाज की व्यवस्था भी की गई है। 

उन्होंने कहा कि राज्य में 60 से अधिक स्थानों पर नशा तस्करों के घरों पर बुलडोज़र चला लेकिन कहीं भी किसी ने विरोध नहीं किया, यह अपने आप में प्रमाण है कि लोग अब इस मुहिम के साथ दिल से जुड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को पेशेवराना आज़ादी दी गई है ताकि वे नशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकें। उन्होंने ज़िले के गांव भुलेरियां का उदाहरण दिया, जहाँ लोग नशे से मुक्त जीवन बिता रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि अगर जवानी को सफल बनाना है तो हमें गांव सुरक्षा कमेटियों के ज़रिए नशों के खिलाफ इस युद्ध में पूरी ताकत लगानी होगी। उन्होंने कहा कि नशा पीड़ितों के इलाज के लिए सरकार ने नशा मुक्ति केंद्रों में बिस्तरों की संख्या में भी वृद्धि की है। उन्होंने अपील की कि नशा तस्करों की सूचना पुलिस को दें और पीड़ितों का इलाज करवाएं। 

उन्होंने कहा कि यह मुहिम रुकेगी नहीं बल्कि मुहिम विजय हासिल होने तक चलेगी। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को नशों के खिलाफ इस मुहिम में जुड़ने के लिए शपथ भी दिलाई। इससे पहले बोलते हुए कृषि मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि पंजाब के लोगों ने तीन साल पहले जो सरकार बनाई थी, वह पहले दिन से ही इस दिशा में काम कर रही थी। 

उन्होंने गांव सुरक्षा कमेटियों को तंदुरुस्त समाज के लिए भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा जहाँ नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, वहीं हमारी जवानी की ऊर्जा को सही दिशा देने के लिए खेडां वतन पंजाब दियां जैसे प्रयास भी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह सरकार ने 56 हजार सरकारी नौकरियां उपलब्ध करवाकर हमारे नौजवानों को सही दिशा दी है।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि नशा हमारी जवानी के लिए खतरा है और इसलिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि यह एक बीमारी है लेकिन इलाज योग्य है। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में इसका इलाज बिलकुल मुफ्त होता है। उन्होंने आह्वान किया कि इस मुहिम को जन लहर बनाएं।

इससे पहले विशेष अतिथि के तौर पर पहुंचे विधायक बलजिंदर कौर चीफ विप ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की इच्छा अनुसार ही यह मुहिम चला रही है और किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले सरकारों के समय नशा रोका नहीं गया बल्कि नशा तस्करों को संरक्षण मिलता रहा, जिस कारण यह महामारी समाज में इस कदर फैल गई लेकिन अब मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार इस बीमारी को पूरी तरह खत्म करके रहेगी।

इससे पहले डिप्टी कमिश्नर अभिजीत कपलीश ने बताया कि ज़िले में नशा मुक्ति केंद्रों में बिस्तरों की संख्या 90 से बढ़ाकर 190 कर दी गई है। उन्होंने नशा मुक्ति यात्रा के बारे में भी लोगों को आह्वान किया कि लोग बढ़-चढ़कर इस यात्रा में भाग लें। एसएसपी अखिल चौधरी ने अपने संबोधन में ज़िला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ की गई कार्रवाइयों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस मौके पर श्री मुक्तसर साहिब के विधायक जगदीप सिंह काका बराड़, गिद्दड़बाहा के विधायक हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों, ज़िला प्रधान जश्न बराड़ भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

Tags: Barinder Kumar Goel , Barinder Kumar Goyal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Jagdeep Singh Kaka Brar , Hardeep Singh Dimpy Dhillon , Gurmeet Singh Khudian , Prof Baljinder Kaur , Dr Baljit Kaur , Abhijit Kaplish , DC Sri Mukatsar Sahib , Sri Mukatsar Sahib , Deputy Commissioner Sri Mukatsar Sahib , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD