Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तीन नई पहलकदमियाँ शुरू: सिबिन सी

मतदाता सूचियों को अपडेट करने के लिए मौत रजिस्ट्रेशन का डाटा इलेक्ट्रॉनिक तरीके से प्राप्त किया जाएगा

Sibin C, Election Commision Punjab, ECI, Chief Electoral Officer Punjab, CEO Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 May 2025

Last updated on: May 02, 2025, 14:09 IST

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों की शुद्धता को बेहतर बनाने और नागरिकों के लिए वोटिंग प्रक्रिया को और अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से नई पहलकदमियां शुरू की गई हैं। ये पहलकदमियाँ भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा इस साल मार्च में निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधु और डॉ. विवेक जोशी की मौजूदगी में मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सी.ई.ओ.) की कॉन्फ्रेंस के दौरान विचार किए गए प्रयासों के अनुसार हैं।

आयोग द्वारा अब रजिस्ट्रेशन ऑफ इलेक्टर्स रूल्स, 1960 के नियम 9 और जन्म और मौत रजिस्ट्रेशन एक्ट, 1969 (2023 में किये गये संशोधन के अनुसार) की धारा 3(5)(बी) के तहत, भारत के रजिस्ट्रार जनरल से इलेक्ट्रॉनिक रूप से मौत रजिस्ट्रेशन संबंधी डाटा प्राप्त किया जाएगा। इससे चुनाव रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ई.आर.ओ) रजिस्ट्रेड मौतों के बारे में समय पर जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और बूथ लेवल ऑफिसर (बी.एल.ओ) फार्म 7 के तहत औपचारिक आवेदन की प्रतीक्षा किए बिना फील्ड विजिट के माध्यम से जानकारी की पुनः सत्यापित करने में सक्षम हो जाएंगे।

मतदाता सूचना स्लिप (वी.आई.एस.) को और अधिक मतदाता-अनुकूल बनाने के लिए आयोग ने इसके डिजाइन में संशोधन करने का निर्णय लिया है। मतदाता का सीरियल नंबर और भाग नंबर अब अधिक प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा और अक्षरों के आकार में वृद्धि की जाएगी, जिससे मतदाता आसानी से अपने पोलिंग स्टेशन की पहचान कर सकें और पोलिंग अधिकारी मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम कुशलता से ढूंढ सकें।

आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि जन प्रतिनिधित्व एक्ट, 1950 की धारा 13बी(2) के तहत ई.आर.ओज़. द्वारा नियुक्त किए गए सभी बी.एल.ओ. को मानक फोटो पहचान पत्र जारी किए जाएं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि नागरिक वोटर प्रमाणीकरण और रजिस्ट्रेशन मुहिम के दौरान बी.एल.ओज़. की पहचान कर सकें और उनके साथ विश्वास के साथ बातचीत कर सकें। 

चुनाव से संबंधित ड्यूटियों का निर्वहन करते समय मतदाताओं और चुनाव आयोग के बीच पहले प्रतिनिधि/इंटरफेस के रूप में यह महत्वपूर्ण है कि घर-घर दौरे करते समय लोगों द्वारा बी.एल.ओज़. की आसानी से पहचान की जा सके।

 

Tags: Sibin C , Election Commision Punjab , ECI , Chief Electoral Officer Punjab , CEO Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD