Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

युद्ध नशों विरुद्ध : फतेहगढ़ साहिब जिले में 3 मई को होगी विलेज डिफेंस कमेटी की उच्च स्तरीय बैठक

गांवों से नशे को पूरी तरह से खत्म करने के लिए नशा मुक्ति मोर्चा सक्रिय, जोनल कोऑर्डिनेटर सुखजीत सिंह ढिलवां ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की

AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Dr Sona Thind, DC Fatehgarh Sahib, Fatehgarh Sahib, Deputy Commissioner Fatehgarh Sahib, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फतेहगढ़ साहिब , 30 Apr 2025

Last updated on: Apr 30, 2025, 18:09 IST

पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे युद्ध नशों विरुद्ध अभियान के तहत गठित नशा मुक्ति मोर्चा के मालवा सेंट्रल के जोनल कोऑर्डिनेटर सुखजीत सिंह ढिलवां ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य में नशे को पूरी तरह से खत्म करने के लिए गांवों और वार्डों में जमीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मई माह में व्यापक जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने की योजना बनाई गई है, जिसके निश्चित रूप से सार्थक परिणाम सामने आएंगे।

आज जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स में डिप्टी कमिश्नर डा. सोना थिंद सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उन्होंने 3 मई को जिले में होने वाली विलेज डिफेंस कमेटी की उच्च स्तरीय बैठक की तैयारियों पर भी चर्चा की। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुखजीत सिंह ढिलवां ने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में नशे की दलदल में फंसे लोगों को स्वस्थ बनाने तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं को चरणबद्ध तरीके से लागू कर रही है। 

उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति मोर्चा, गांवों व वार्डों में प्रत्येक घर तक पहुंचकर लोगों को नशाखोरी रोकने में सहयोग करने के लिए प्रेरित करेगा, साथ ही ऐसे व्यक्तियों की पहचान भी करेगा जो किसी न किसी कारण से नशे के शिकार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केन्द्रों में निशुल्क उपचार उपलब्ध करवाकर नशे के आदी व्यक्तियों को हुनर सिखलाई देकर रोजगार के योग्य बनाया जाएगा ताकि वे स्वस्थ होकर समाज में अच्छे नागरिक बनकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें। 

उन्होंने कहा कि गांवों में संचालित युवा क्लबों को भी इस महत्वपूर्ण अभियान का हिस्सा बनाया जाएगा ताकि गांवों में बच्चों और युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ा जा सके। सुखजीत सिंह ढिलवां ने कहा कि यह नशे के खिलाफ एक संयुक्त युद्ध है जिसमें सरकार ने ऐसे युवाओं को भी अधिक सक्रियता से शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है, जिन्होंने स्वेच्छा से नशा छोड़ा है और अब दूसरों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि ये असली नायक हैं जो दूसरों के अंधेरे जीवन को रोशन करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेंगे।इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद ने कहा कि फतेहगढ़ साहिब जिले में अगर कोई भी व्यक्ति नशे की लत से ग्रसित है तो उसे सामाजिक डर या शर्म को त्याग कर इलाज करवाने के लिए आगे आना चाहिए, क्योंकि प्रशासन और पुलिस ने इलाज सुविधाओं के मामले में बेहतरीन प्रबंध किए हैं।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) सुरिंदर सिंह धालीवाल, एसडीएम अरविंद कुमार, जिला कोऑर्डिनेटर ओंकार चौहान, हलका कोऑर्डिनेटर जगदीप सिंह फतेहगढ़ साहिब, हरजिंदर सिंह बस्सी पठाना, इकबाल सिंह राय अमलोह व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Dr Sona Thind , DC Fatehgarh Sahib , Fatehgarh Sahib , Deputy Commissioner Fatehgarh Sahib , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD