Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

सुखु सरकार के तहत एचपीटीडीसी ने ऐतिहासिक ₹100 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया

चुनौतियों के बावजूद पर्यटन को बढ़ावा देना

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Himachal Pradesh Tourism Development Corporation, HPTDC, Raghuvir Singh Bali, Suresh Kumar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 30 Apr 2025

Last updated on: Apr 30, 2025, 17:20 IST

वर्तमान प्रदेश सरकार के ठोस प्रयासों के परिणामस्वरूप हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) ने पहली बार 100 करोड़ रुपये से अधिक का ऐतिहासिक लाभांश अर्जित कर मील पत्थर हासिल किया है। यह बात मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां एचपीटीडीसी और पर्यटन विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। 

उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान निगम के 78 करोड़ रुपये के वार्षिक लाभ की तुलना में वर्तमान प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक आपदा जैसी चुनौतियों का सामना करने के बावजूद 107 करोड़ रुपये का लाभ हासिल किया है। उन्होंने कहा कि निगम के होटलों और रेस्तरां के प्रभावी प्रबंधन, नियमित रख-रखाव और परिसंपतियों के सर्वोत्तम उपयोग के परिणामस्वरूप यह उपलब्धि हासिल हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एचपीटीडीसी द्वारा अर्जित लाभ के फलस्वरूप निगम पिछले अढ़ाई वर्ष के दौरान पेंशनभोगियों को 41 करोड़ रुपये जारी किए हैं जबकि पूर्व भाजपा सरकार ने पांच वर्षों के दौरान केवल 26 करोड़ रुपये वितरित किए थे। उन्होंने अधिकारियों को निगम द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं में और अधिक सुधार लाने तथा उपयोग में नहीं लाई जा रही निगम की संपतियों को संचालन व मुरम्मत आधार पर निजी क्षेत्र में लीज पर देने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। 

उन्होंने एचपीटीडीसी और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के मध्य एचपीटीडीसी के होटलों में राशन तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं की  आपूर्ति के लिए हस्ताक्षरित हुए समझौता ज्ञापन की सराहना की। ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पर्यटन विभाग की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा की और इन परियोजनाओं के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि राज्य में आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सके और इससे राज्य के राजस्व में वृद्धि होगी। 

प्रदेश सरकार राज्य में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए 2415 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है जिससे बेहतर पर्यटन अधोसंरचना, वे-साइड एमीनिटिज और अन्य साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने पर्यटन विभाग को स्थानीय लोगों को फूड वेन उपलब्ध करवाने और राज्य में स्थानीय पर्यटन मार्गों पर हॉपऑन, हॉपऑफ लग्जरी बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने विभाग को मंडी जिला में शिवधाम के निर्माण कार्य तथा पर्यटकों की सुविधा के लिए रेणुका झील क्षेत्र के सौन्दर्यीकरण के कार्य को शीघ्र पूरा करने पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को राज्य के विभिन्न पर्यटन क्षेत्रों के लिए हवाई संपर्क सुविधा के लिए हेलीपोर्ट का शीघ्र संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा, शिमला और भुंतर हवाई अड्डों की विस्तार परियोजनाओं की भी समीक्षा की ताकि राज्य में पर्यटकों को बेहतर हवाई परिवहन सुविधा उपलब्ध हो। एचपीटीडीसी के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली, विधायक सुरेश कुमार, प्रधान सचिव देेवेश कुमार, निदेशक पर्यटन विवेक भाटिया, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Himachal Pradesh Tourism Development Corporation , HPTDC , Raghuvir Singh Bali , Suresh Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD