Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मलविंदर कंग ने हरियाणा भाजपा सरकार की सख्त शब्दों में की आलोचना, कहा - पंजाब का पानी लूटने की रच रही खतरनाक साजिश

'आप' ने हरियाणा के मुख्यमंत्री और भाजपा को दी चेतावनी, कहा - पंजाब को पानी से वंचित करने की कोशिश न करें

Malwinder Singh Kang, Malvinder Singh Kang, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Neel Garg
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Apr 2025

Last updated on: Apr 30, 2025, 13:20 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने पंजाब के जल संसाधनों को लूटने के निरंतर प्रयासों के लिए भाजपा नीत हरियाणा सरकार की कड़ी आलोचना की है। कंग ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार द्वारा पंजाब से और अधिक पानी लेने की रची जा रही साजिश की ओर इशारा किया और कहा कि पंजाब पहले से ही पानी की गंभीर कमी से जूझ रहा है। इसलिए यह प्रयास बिल्कुल अस्वीकार्य है।

कंग ने बीबीएमबी की बैठक में पंजाब के हिस्से से अधिक पानी प्राप्त करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा प्रस्तुत नए प्रस्तावों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, "हरियाणा को मई तक समझौतों के तहत जो पानी मिलना था, वह पंजाब ने पहले ही दे दिया है। हमें आने वाले धान के सीजन में पानी की एक-एक बूंद की जरूरत है और हमारे पास एक भी बूंद अतिरिक्त पानी नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यमुना का पानी श पंजाब को भी देने का कई बार मुद्दा उठाया है, लेकिन केंद्र सरकार सुनने को तैयार नहीं है।"

कंग ने कहा कि जल बंटवारे की व्यवस्था को बाधित करने के भाजपा के प्रयास पंजाब को उसके अधिकारों से वंचित करने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा हैं। उन्होंने पंजाब के लोगों से भाजपा की विभाजनकारी रणनीति के प्रति सतर्क रहने का आह्वान किया और चेतावनी देते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी और भाजपा पंजाब के हितों को नुकसान पहुंचाने के लिए पानी को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल न करें।

वहीं आप के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी सहित भाजपा के नेता जल मुद्दे पर विवाद पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। गर्ग ने स्पष्ट किया कि पंजाब पहले से ही पानी की भारी कमी का सामना कर रहा है। हमारे पास अपनी जरूरतों के लिए भी पर्याप्त पानी नहीं है और अब हरियाणा हमसे और अधिक मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार पहले ही अपने हिस्से का पानी खत्म कर चुकी है और अब उसकी नजर पंजाब के बचे हुए पानी पर है।

गर्ग ने इस मुद्दे पर पंजाब भाजपा नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाया और कहा कि इतने महत्वपूर्ण मामले पर राज्य के भाजपा नेता क्यों कुछ नहीं बोल रहे हैं? वे स्पष्ट क्यों नहीं कर रहे हैं कि वे पंजाब के लोगों के साथ हैं,  कि हरियाणा की राजनीति के साथ? यह चुप्पी पंजाब के लिए सही नहीं है। 

आप नेताओं ने भाजपा की मंशा पर भी सवाल उठाया और कहा कि पार्टी का असली एजेंडा पंजाब के जल संसाधनों को कमजोर करना है और यह उनकी एक सोची-समझी रणनीति है, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। हम पंजाब के अधिकारों की रक्षा करेंगे और भाजपा या किसी को भी पंजाब का पानी छीनने की इजाजत नहीं देंगे।

 

Tags: Malwinder Singh Kang , Malvinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Neel Garg

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD