Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब शिक्षा क्रांति: जिले के 27 और सरकारी स्कूलों में 3.01 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण

नई पीढ़ी के सुनहरे भविष्य में अहम भूमिका निभाएगी पंजाब शिक्षा क्रांति : मोहिंदर भगत

Mohinder Bhagat, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Jalandhar, Sanjeev Bhagat, Balkar Singh, Jalandhar, Punjab Sikhya Kranti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 28 Apr 2025

Last updated on: Apr 29, 2025, 13:18 IST

राज्य सरकार की पहल ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ के तहत आज जिले के 27 और सरकारी स्कूलों में लगभग 3.01 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को समर्पित किया गया, जिसमें 14 सरकारी प्राईमरी स्कूलों में 62.36 लाख रुपये और 13 सरकारी मिडिल, हाई सीनियर सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में 2.38 करोड़ रुपये के विकास कार्य शामिल है।

इस अभियान के तहत पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज यहां सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल बस्ती दानिशमंदा में 19.10 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो आधुनिक क्लासरूम विद्यार्थियों को समर्पित किए।इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह के दौरान बोलते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की इस पहलकदमी के अंतर्गत सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है और उन्हें अत्याधुनिक सुविधाओं से भी लैस किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल प्रदान किया जा सके।श्री भगत ने कहा कि पंजाब सरकार ने शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह और बाबा साहिब डा. भीमराव अंबेडकर की विचारधारा पर चलते हुए शिक्षा के क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 

सरकार ने इस बार शिक्षा के लिए पहले से अधिक बजट रखा है और सरकारी स्कूलों के विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने तथा दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करने की अपील करते हुए कहा कि आज सरकारी स्कूल निजी स्कूलों के बराबर सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं। इसके अलावा सरकारी स्कूलों के छात्र भी रिजल्ट या अन्य प्रदर्शन के मामले में किसी से कम नहीं हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भविष्य में स्कूल को यदि कोई आवश्यकता हो तो उनके ध्यान में लाया जाए, उसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के प्रति जागरूक करने पर भी बल दिया। इस अवसर पर पंजाब शिक्षा क्रांति संयोजक संजीव भगत, चेयरमैन सुभाष भगत, संदीप वर्मा, कमल लोच, जे.ई. बलविंदर, ब्लॉक नोडल अधिकारी परमिंदर फ्लोरा, प्रिं. रेखा रानी और समस्त स्कूल स्टाफ, विद्यार्थी और उनके अभिभावक उपस्थित थे।

इसी प्रकार विधायक बलकार सिंह ने करतारपुर विधानसभा क्षेत्र के सरकारी हाई स्कूल बुलंदपुर, सरकारी प्राइमरी स्कूल बुलंदपुर, सरकारी प्राइमरी स्कूल कबूलपुर, सरकारी प्राइमरी स्कूल नूरपुर तथा सरकारी प्राइमरी स्कूल राओवाली में 41.27 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का उद्घाटन किया।

इसी तरह विधायक इंद्रजीत कौर मान ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नकोदर, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नकोदर (लड़कियां), सरकारी प्राइमरी स्कूल डा. अंबेडकर नगर, सरकारी प्राइमरी स्कूल (लड़के) में 84.24 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र शाहकोट के 8 सरकारी स्कूलों में 45.21 लाख रुपये, फिल्लौर के 6 सरकारी स्कूलों में 40.66 लाख रुपये और आदमपुर के 3 सरकारी स्कूलों में 70.65 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Jalandhar , Sanjeev Bhagat , Balkar Singh , Jalandhar , Punjab Sikhya Kranti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD