Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अंतर्राष्ट्रीय स्तर की स्पोट्र्स सिटी के रूप में विकसित होगा धर्मशालाः आर एस बाली

मेजर दुर्गा मल-कैप्टनदल बहादुर नेशनल फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ

R S Bali, Raghubir Singh Bali, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 27 Apr 2025

Last updated on: Apr 28, 2025, 14:05 IST

पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि धर्मशाला को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की स्पोट्र्स सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में सिंथेटिक टैक, इंडोर स्टेडियम तथा साई हाॅस्टल, क्रिकेट स्टेडियम सहित खेलों के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही धर्मशाला के सकोह में आइस स्केटिंग तथा रोलर स्केटिंग रिंक का निर्माण प्रस्तावित है। 45 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना के लिए 65 कनाल भूमि पर्यटन विभाग के नाम हस्तांतरित की जा चुकी है।

रविवार को धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में शहीद मेजर दुर्गा मल और कैप्टन दल बहादुर की पुण्य स्मृति में नेशनल फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ करने के उपरांत पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि जिला कांगड़ा का बीड़ बिलिंग एक अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग साईट के रूप में उभरा है। इसको विकसित करने और यहां पैराग्लाइडिंग के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं को उपलब्ध करवाने की दिशा में सरकार द्वारा गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। 

हाल ही में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा बीड़ में पैराग्लाइडिंग स्कूल और पार्किंग का उद्घाटन भी किया गया है। उन्होंने कहा कि पौंग क्षेत्र में पर्यटन, वाॅटर स्पोटर््स व साहसिक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फुटबाल टूर्नामेंटका आयोजन एक सराहनीय पहल है। नशे का फैलता जाल और इसके बढ़ते दुषप्रभाव से खेल, व्यायाम और योग जैसी गतिविधियां ही युवाओं की सर्वाधिक सहायक हैं। 

उन्होंने कहा कि युवाओं को हर प्रकार की नकारात्मकता और आलस्य को त्याग कर खुले वातावरण और मैदान में अपना ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करना चाहिए। इससे पहले आयोजन समिति के अध्यक्ष हेमंत कुमार गुरंग ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए खेल आयोजन के बारे मंे विस्तार से जानकारी प्रदान की।  इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए आकृति, कबड्डी में अंशुल, शैक्षणिक क्षेत्र में रणदीप, रक्त करने वाले रक्तदाता सोनु कुमार को सम्मानित भी किया। 

इस अवसर पर मुख्यातिथि ने खेल आयोजन के लिए अपनी तरफ से 50 हजार रूपये भी स्वीकृत किए गए। इस अवसर पर पहला मैच शाह फुटबाल क्लब शामपुरा चंडीगढ़ तथा कस्टम नई दिल्ली के बीच खेला गया। इसमें कस्टम नई दिल्ली ने 2-0 से जीत हासिल की। इस अवसर पर मिनिस्टर डिप्टी चीफ आॅफ मिशन नेपाल डा सुरेंद्र थापा विशेष तौर पर उपस्थित थे इसके साथ ही पूर्व महापौर देवेंद्र जग्गी, पार्षद अनुराग, हरभजन चैधरी, रमेश पप्पी सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: R S Bali , Raghubir Singh Bali , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD