Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

युद्ध नशों विरुद्ध: मोगा के दौलेवाला गाँव में चार नशा तस्करों के गैर-कानूनी घरों को किया ध्वस्त

Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh, Arpit Shukla, Gaurav Yadav, Police, Punjab Police, Cordon and Search Operation, CASO, Moga, Ajay Gandhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोगा , 26 Apr 2025

Last updated on: Apr 28, 2025, 12:23 IST

राज्य में से नशों के खात्मे के लिए शुरू किए 'युद्ध नशों विरुद्ध' के तहत नशा तस्करों पर अपनी सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए, मोगा पुलिस ने जिला प्रशासन के सहयोग से आज मोगा के गाँव दौलेवाला में बदनाम नशा तस्करों के चार गैर-कानूनी तौर पर बने घरों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई सीनियर सुपरडेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) मोगा अजय गांधी की निगरानी में अमल में लाई गई।

ढहाए गए ये घर सरकारी जमीन पर गैर-कानूनी तौर पर बनाए गए थे और ये बदनाम नशा तस्कर परमजीत सिंह, लखविंदर सिंह, बूटा सिंह और राजविंदर कौर से संबंधित थे। इन तस्करों के विरुद्ध आईपीसी और एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कई आपराधिक मामले दर्ज थे। जिला पुलिस द्वारा की गई सख्त कार्रवाई स्पष्ट संदेश देती है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा नशों की तस्करी के प्रति जीरो टॉलरेंस अपनाया गया है।

एसएसपी अजय गांधी ने नशा तस्करों को अपनी गैर-कानूनी गतिविधियां बंद करने या इस तरह की कार्रवाइयों का सामना करने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार नशों को जड़ से खत्म करने के लिए वचनबद्ध है और इस गैर-कानूनी कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

गांव के सरपंच सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में सभी गांव वासियों ने जिला पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई और नशों की तस्करी को रोकने के लिए पंजाब सरकार के ठोस प्रयासों की सराहना की। गांव वासियों ने जिला प्रशासन का नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए धन्यवाद भी किया।एसएसपी अजय गांधी ने लोगों से अपील की कि नशा तस्करों के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित किया जाए।

 

Tags: Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh , Arpit Shukla , Gaurav Yadav , Police , Punjab Police , Cordon and Search Operation , CASO , Moga , Ajay Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD