Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने बीएसएफ जवानों से की मुलाकात

पहलगाम हमले के बाद हर प्रकार की मदद का भरोसा

Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Pathankot
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पठानकोट , 26 Apr 2025

Last updated on: Apr 28, 2025, 12:16 IST

सैनिक पहरेदार बनकर देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं तो जनता चैन की नींद सोती है, और इन सीमाओं के रक्षकों के कारण ही आज हम आजाद फिजा में सुख की सांस ले रहे हैं। आज मुझे जिला पठानकोट से लगती हिंद-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमाओं का दौरा करने का मौका मिला और मैं इनसे विशेष तौर पर मिलने पहुंचा हूं। हम भरोसा देते हैं कि सीमाओं पर बैठे हमारे बीएसएफ के जवानों और अन्य सैनिकों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। पंजाब सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह से इन सीमाओं के रक्षकों के साथ है।

यह बात श्री लाल चंद कटारूचक कैबिनेट मंत्री पंजाब ने आज हिंद-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित सिंबल स्कोल पोस्ट का विशेष दौरा करने के बाद कही। इस मौके पर अन्य के अलावा सर्वश्री आदित्य उप्पल डिप्टी कमिश्नर पठानकोट, दलजिंदर सिंह ढिल्लों एसएसपी पठानकोट, नरेश कुमार सैनी जिला प्रधान बी.सी. विंग, राजेश कुमार ब्लॉक प्रधान, जोगिंदर पाल सरपंच खोजकी चक, मुनीस उर्फ छोटू सरपंच बमियाल, सुरेश सिंह कमांडेंट बीएसएफ और बीएसएफ कंपनी के आला अधिकारी भी मौजूद थे।

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पिछले दिनों हुई आतंकवादी घटना के बाद आज कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री लाल चंद कटारूचक, डिप्टी कमिश्नर पठानकोट और एसएसपी पठानकोट हिंद-पाक सीमा पर सुरक्षा का जायजा लेने और बीएसएफ के जवानों से मिलने पहुंचे। सबसे पहले कैबिनेट मंत्री पंजाब, डिप्टी कमिश्नर, एसएसपी और अन्य बीएसएफ अधिकारियों ने शहीद कमलजीत सिंह के स्मारक पर पहुंचकर फूल माला चढ़ाकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर संबोधित करते हुए श्री लाल चंद कटारूचक कैबिनेट मंत्री पंजाब ने कहा कि आज मुझे अपने जिला पठानकोट की हिंद-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पहुंचने का मौका मिला है। उन्होंने बताया कि जिला पठानकोट में हिंद-पाक सीमा पर 11 पोस्ट बीएसएफ की लगती हैं और सबसे बड़ी पोस्ट सिंबल स्कोल के नाम से जानी जाती है और इस पोस्ट से 200 मीटर की दूरी पर पाकिस्तान की सीमा शुरू होती है।

उन्होंने बताया कि इस चौकी का महत्व है कि 1971 के युद्ध के दौरान जब पाकिस्तानी सैनिकों ने हमारे जवानों को घेर लिया। उस युद्ध के दौरान काफी सैनिकों ने शहादत दी। उस समय कमलजीत सिंह ने इस चौकी को नहीं छोड़ा और डटकर मुकाबला किया। बाद में कमलजीत सिंह ने भी शहादत का जाम पिया। इसलिए सिंबल स्कोल पोस्ट का बहुत महत्व है।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों पाकिस्तान द्वारा एक निंदनीय हरकत की गई। जम्मू कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों पर गोलियां चलाईं। इससे पूरा देश बहुत गुस्से में है और भारत इस समय दुश्मन को जवाब देने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि सिविल प्रशासन और सीमाओं पर बैठे इन सैनिकों में बहुत अच्छा तालमेल है।

आज इन पोस्टों पर जवानों को आने वाली परेशानियां भी सुनी गईं और जल्द ही इन्हें दूर किया जाएगा और बीएसएफ की जो भी मांगें हैं उन्हें जल्द ही पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान द्वारा बहुत बड़ा फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि हिंद-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के साथ हमारी पंजाब पुलिस भी कंधे से कंधा मिलाकर किसी भी स्थिति का जवाब देने के लिए खड़ी रहती है। 

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पांच हजार होम गार्ड में नौजवान भर्ती किए जा रहे हैं जो सीमा पर नशों के खिलाफ अपनी पैनी नजर रखेंगे। इसका ऐलान माननीय मुख्यमंत्री पंजाब पहले ही कर चुके हैं।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री पंजाब और अन्य प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों को दोशाला भेंट करके सम्मानित भी किया गया।

 

Tags: Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Pathankot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD