Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब सरकार द्वारा डेंगू से निपटने के लिए "हर शुक्रवार डेंगू पर वार" मुहिम की जाएगी शुरू

पिछले साल की मुहिम के चलते डेंगू के मामलों में 50 फीसदी और मौतों में 66 फीसदी आई थी कमी

 Dr Balbir Singh, Patiala, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Ghanshyam Thori
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Apr 2025

Last updated on: Apr 28, 2025, 12:14 IST

राज्य में डेंगू को नियंत्रित करने के लिए सभी हितधारक विभागों के बीच तालमेल की आवश्यकता पर जोर देते हुए पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज एक बहु-आयामी रणनीति की शुरुआत की जिसमें जन जागरूकता, सख्त कार्यान्वयन और स्वास्थ्य देखभाल संबंधी तैयारियों में वृद्धि करना शामिल है ताकि इस साल डेंगू के मामलों में 80 फीसदी की कमी लाई जा सके।

इस सीजन डेंगू को नियंत्रित करने के लिए सरकार की पहलों पर प्रकाश डालते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “जिला अस्पतालों, सब-डिविजनल अस्पतालों, सीएचसी, ईएसआई अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में मच्छरदानियों वाले समर्पित डेंगू बेड आवंटित किए गए हैं, जबकि 881 आम आदमी क्लीनिकों सहित सभी सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में डेंगू और मलेरिया की मुफ्त जांच और इलाज जारी रहेगा।”

आज यहां पंजाब भवन में वेक्टर बोर्न बीमारियों के बारे में स्टेट टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने ऐलान किया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू की गई 'हर शुक्रवार डेंगू पर वार' मुहिम को 1 मई से शुरू किया जाएगा।उन्होंने डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया को नियंत्रित करने के लिए ठोस रणनीतियों के महत्व पर भी जोर दिया और सभी हितधारक विभागों को अपने प्रयासों में वृद्धि करने और इन वेक्टर बोर्न बीमारियों को रोकने के लिए जन जागरूकता मुहिम शुरू करने के निर्देश दिए।

एक अहम कदम को उजागर करते हुए, डॉ. बलबीर सिंह ने ऐलान किया कि डेंगू पंजाब में एक अधिसूचित बीमारी है और राज्य भर में निजी अस्पतालों और लैबों में डेंगू टेस्टिंग की कीमत 600 रुपये तक सीमित की गई है ताकि इस महत्वपूर्ण सेवा तक किफायती पहुंच सुनिश्चित की जा सके।स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों के बारे में बताते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि 50,000 नर्सिंग स्टाफ और 50,000 पैरा मेडिकल स्टाफ को मच्छर के लार्वा के ब्रीडर चेकर के रूप में प्रशिक्षित किया गया है और यह स्टाफ संबंधित विभागों के अधिकारियों को लार्वा, प्रजनन स्थलों आदि की पहचान करने के बारे में और प्रशिक्षण देंगे।

बैठक के दौरान डॉ. बलबीर सिंह ने डेंगू से निपटने के लिए विभिन्न विभागों की चल रही गतिविधियों का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को जन स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए डेंगू और मलेरिया दोनों को नियंत्रित करने के लिए ठोस प्रयास करने के निर्देश दिए।'हर शुक्रवार डेंगू पर वार' मुहिम की प्रभावशीलता की सराहना करते हुए, डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, "पिछले साल इस जागरूकता मुहिम के शानदार नतीजे सामने आए थे, जिसके तहत डेंगू के मामलों में 50 फीसदी की कमी देखी गई, जबकि डेंगू से संबंधित मौतों में 66 फीसदी की भारी कमी आई थी। 

इसके अलावा 2024 में मलेरिया से संबंधित कोई मौत नहीं हुई थी।"रोकथाम उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि स्कूलों में विशेष जागरूकता कैंप लगाए जाएंगे जिसमें स्कूली बच्चे और अध्यापक सक्रिय रूप से शामिल होंगे। इन कैंप में उन्हें विभिन्न वेक्टर बोर्न बीमारियों की रोकथाम के कदमों के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग को स्कूल के अंदर, खासकर शौचालयों, मिड-डे मील रसोई और पानी की टंकियों के आसपास पानी खड़ा न होने देने संबंधी निर्देश भी दिए।

इस प्रभावशाली जानकारी के प्रसार को सुनिश्चित करने के लिए डॉ. बलबीर सिंह ने विभाग के अधिकारियों को मास एजुकेशन और मीडिया विंग की सेवाओं की सहायता से एक संचार चैनल स्थापित करने के निर्देश दिए। इससे आशा कार्यकर्ताओं, ग्राम स्वास्थ्य सैनिटेशन और पोषण कमेटी के सदस्यों और अन्य हितधारक विभागों को स्वास्थ्य संबंधी विशेष जानकारी देना आसान हो जाएगा, जिससे सरकारी पहलों को बेहतर ढंग से लागू किया जा सकेगा।

डॉ. बलबीर सिंह ने जनता से अपील की कि वे अपने घरों के अंदर और आसपास पानी खड़ा न होने दें ताकि मच्छरों के प्रजनन को सक्रिय रूप से रोका जा सके। उन्होंने नागरिकों से यह भी अपील की कि यदि उन्हें कोई लक्षण महसूस होते हैं तो तुरंत सरकारी अस्पतालों में जाएं और डेंगू और मलेरिया की जांच करवाएं।

एक और महत्वपूर्ण पहलू पर प्रकाश डालते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने जल आपूर्ति एवं सैनिटेशन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राज्य भर में पानी की शुद्धता के लिए लगाए गए किसी भी खराब रिवर्स ऑस्मोसिस (आरओ) सिस्टम को तुरंत ठीक करना सुनिश्चित करें। स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर (नेशनल वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम) डॉ. अर्शदीप कौर ने वेक्टर-बोर्न बीमारियों को रोकने के लिए किए गए कार्यों के बारे में संक्षिप्त जानकारी और स्वास्थ्य विभाग की भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा पेश की।

इस बैठक में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य कुमार राहुल, विशेष सचिव स्वास्थ्य-कम-एमडी एनएचएम घनश्याम थोरी, डायरेक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. हितिंदर कौर, डायरेक्टर स्वास्थ्य सेवाएं (परिवार कल्याण) डॉ. जसमिंदर, डीआरएमई डॉ. अवनीश कुमार और ग्रामीण विकास एवं पंचायतें, राज्य परिवहन, मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान, स्कूल शिक्षा, श्रम, जल आपूर्ति एवं सैनिटेशन और सीनियर क्षेत्रीय डायरेक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के अधिकारी शामिल थे।

 

Tags: Dr Balbir Singh , Patiala , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Ghanshyam Thori

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD