Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'आप' की पंजाब में तालाबों की सफाई अभियान का नतीजा: खन्ना के गांव भुम्मदी के तालाब की 50 साल बाद हुई सफाई

पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने खुद पहुंचकर छप्पड़ की साफ-सफाई का किया निरीक्षण

Tarunpreet Singh Sond, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Khanna
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खन्ना , 26 Apr 2025

Last updated on: Apr 28, 2025, 12:05 IST

पंजाब में आप की सरकार द्वारा शुरू किए गए तालाबों की सफाई अभियान के नतीजे दिखने शुरू हो गए हैं। लुधियाना जिले के शहर खन्ना के गांव भुम्मदी के तालाब की करीब 50 साल बाद सफाई हुई है।पंजाब के पंचायत मंत्री और खन्ना से विधायक तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शनिवार को खुद गांव भुम्मदी पहुंचकर तालाब की साफ सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें गांव के सरपंच हरमनदीप सिंह ने बताया कि तालाब की मुकम्मल रूप से साफ सफाई करीब 50 साल से नहीं हुई थी। अब तालाब में से गाद निकालकर नई लुक दी जा रही है। 

कुछ बुजुर्गों ने बताया कि हमने अपनी सुध-बुध में पहली बार छप्पड़ का तला देखा है। गांव वासियों ने इस अहम कार्य के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार का विशेष धन्यवाद किया है।ग्रामीण विकास एवं ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि गांवों के तालाबों की सफाई का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि पहले रही सरकारों ने गांवों के छप्पड़ों की कभी सार नहीं ली थी। पर अब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की योग्य अगुवाई सदका यह संभव हो सका है।

सौंद ने कहा कि पंजाब सरकार ने लक्ष्य निर्धारित किया है कि बरसातों से पहले सभी गांवों के छप्पड़ों का पानी निकालकर सफाई की जाए। और जहां जरूरत है वहां गाद निकालकर सफाई करवाई जाए। उन्होंने कहा कि सफाई के बाद तालाब में सोलर मोटर लगाकर ट्रीटेड पानी खेतों को दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार राज्य के सभी गांवों के करीब 15000 छप्पड़ों की सफाई करवा रही है। पंजाब के बहुत से गांवों में यह कार्य शुरू भी हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत के मुताबिक छप्पड़ों की डीसिल्टिंग और रीसिल्टिंग, दोनों काम किए जा रहे हैं।

पंचायत मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गांवों में बुनियादी सुविधाओं में सुधार करना है, जिसके तहत गांवों के छप्पड़ों की मरम्मत, रखरखाव और संभाल और खेल मैदानों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रहनुमाई में पंजाब को ''रंगला पंजाब'' बनाने का मिशन तेजी से आगे बढ़ रहा है। सौंद ने बताया कि मानसून सीजन से पहले, पंजाब सरकार जहां कहीं भी जरूरत होगी, छप्पड़ों को गाद मुक्त करेगी और गंदा पानी बाहर निकालेगी। इससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा और पंजाब को भूजल के गिरते स्तर की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी।

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Khanna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD