Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एसडीआरएफ को राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Jagat Singh Negi, Anirudh Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

26 Apr 2025

Last updated on: Apr 26, 2025, 18:47 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एनडीआरएफ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की एसडीआरएफ, सीएसआरआर प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश कई प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील है और इन स्थितियों में एसडीआरएफ अमूल्य जीवन बचाने, बचाव और पुनर्वास कार्यों में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एसडीआरएफ को मजबूत करने और इसे नवीनतम तकनीक और आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्रीे ने प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव कार्यों को सुदृढ़ करने के लिए एसडीआरएफ के साथ एक डॉग स्क्वायड स्थापित करने के लिए गृह विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने जनशक्ति को मजबूत करने के लिए 700 होमगार्ड की भर्ती तुरंत शुरू करने के भी निर्देश दिए।

एडीजीपी होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा विभाग सतवंत अटवाल ने विभाग की ओर से एसडीआरएफ के लिए आधुनिक उपकरणों की खरीद के लिए 12 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान भी इन नवीनतम उपकरणों का प्रदर्शन किया गया, जिससे टीम की सफलता सुनिश्चित हुई।विजेता टीम में शिमला, मंडी और कांगड़ा की कंपनियों से 18 सदस्यीय शामिल थे जिन्होंने पहले उत्तरी क्षेत्र की प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त किया और फिर देश के सात राज्यों को हराकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. गोपाल शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह ओंकार चंद शर्मा और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Jagat Singh Negi , Anirudh Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD