Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'आप' नेताओं ने पहलगाम पीड़ितों के लिए राज्य भर में निकाला कैंडल मार्च, कई जगहों पर की प्रार्थना सभाएं

देश को एक पूर्णकालिक गृह मंत्री की जरूरत, जो राजनीति से ज्यादा लोगों की सुरक्षा को दे प्राथमिकता: अमन अरोड़ा

Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Protest, Agitation, Demonstration
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Apr 2025

Last updated on: Apr 25, 2025, 11:57 IST

पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए राज्यव्यापी कैंडल मार्च और प्रार्थना सभाएं आयोजित की। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देना, उनकी शांति के लिए प्रार्थना करना तथा पीड़ित परिवारों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करना था।

आप सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों और पार्टी नेताओं के नेतृत्व में पटियाला, जालंधर, लुधियाना, अमृतसर और पठानकोट समेत कई जिलों में कैंडल मार्च निकाला गया। इन जिलों में होशियारपुर, बठिंडा, गुरदासपुर, मोगा, मोहाली और फाजिल्का भी शामिल है।

होशियारपुर: कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, सांसद राजकुमार चब्बेवाल और विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा ने पीड़ितों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारों को शक्ति प्रदान करने के लिए मंदिर में प्रार्थना की।

मोहाली: कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आप के वरिष्ठ नेताओं के साथ हनुमान मंदिर (फेस- 3बी2) जाकर हमले में मारे गए लोगों के लिए प्रार्थना की।

पटियाला: कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के नेतृत्व में स्थानीय नेताओं ने कैंडल मार्च निकाला। मार्च में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय निवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

जालंधर: विधायक बलकार सिंह और दिनेश ढल्ल ने जालंधर में एक कैंडल मार्च का नेतृत्व किया। उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता दीपक बाली और स्थानीय लोग शामिल हुए।

दिवंगत आत्माओं और पीड़ित परिवारों के प्रति एकजुटता व्यक्त करने के लिए लुधियाना, अमृतसर, पठानकोट और अन्य जिलों में भी इस तरह के कैंडल मार्च निकाले गए।

होशियारपुर में मीडिया से बात करते हुए आप पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पीड़ितों के लिए न्याय और राष्ट्र की सुरक्षा को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। 

अरोड़ा ने इस जघन्य कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा देने की मांग की और सुरक्षा खामियों पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से सशस्त्र बलों में 1.25 लाख रिक्तियों को जल्द भरने की अपील की। गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए अरोड़ा ने कहा कि देश को एक 'पूर्णकालिक' गृह मंत्री की आवश्यकता है जो राजनीतिक गतिविधियों से ऊपर देश और देश के लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे।

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और अन्य 'आप' नेताओं ने केंद्र से आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की और हमले के कारण उत्पन्न तनावपूर्ण परिस्थितियों से निपटने के लिए राष्ट्रीय एकता और अखंडता सुनिश्चित करने की बात दोहराई। आप नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार से इस घटना की जवाबदेही तय करने की भी मांग की।

 

Tags: Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Protest , Agitation , Demonstration

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD