Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

हरियाणा में अब तक 55.89 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई - राजेश नागर

मंत्री ने अधिकारियों को अनाज के समय पर उठान और किसानों के भुगतान को सुचारू रखने के दिए निर्देश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Apr 2025

Last updated on: Apr 24, 2025, 13:41 IST

हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने आज विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश की अनाज मंडियों से समय पर अनाज के उठान और किसानों को भुगतान किए जाने को लेकर जानकारी ली। गौरतलब है कि हरियाणा में एक अप्रैल से मंडियों में अनाज की खरीद आरंभ हो चुकी है। इसी के अंतर्गत 22 अप्रैल तक प्रदेश की मंडियों में 55.89 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है, जिसमें से करीब 26.36 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उठान भी हो गया है। 

यह अनाज प्रदेश के करीब तीन लाख 43 हजार 630 किसानों से खरीदा गया है और उनके खातों में 5556.81 करोड़ रुपये की राशि स्थानांतरित की जा चुकी है।श्री नागर ने कहा कि अनाज उठान संबंधी व्यवस्थाओं में सुधार हुआ है। यही कारण है कि पिछले वर्ष 22 अप्रैल तक कुल 44.53 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई थी जबकि इस वर्ष यह करीब 11 लाख मीट्रिक टन ज्यादा है।

राज्य मंत्री ने बैठक में अधिकारियों से बातचीत के दौरान बताया कि प्रदेश में खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग, हैफेड, हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन और भारतीय खाद्य निगम मिलकर गेहूं की खरीद कर रहा है। समुचित व्यवस्था के लिए इन सभी के मध्य  बेहतर तालमेल बनाया गया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरसों की खरीद हैफेड और हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन कर रहा है जिसके अंतर्गत 22 अप्रैल तक 6.23 लाख मीट्रिक टन सरसों की खरीद की जा चुकी है और इसमें से करीब 4.47 लाख मीट्रिक टन सरसों का उठान भी कर लिया गया है।

श्री नागर ने कहा कि सरसों के भुगतान के रूप में कुल 2459.04 करोड़ रुपए किसानों के खातों में जमा करा दिए गए हैं। राज्य मंत्री ने बताया कि आज की बैठक में अधिकारियों को किसानों के अनाज की खरीद और समय पर उसके उठान एवं भुगतान को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं और हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह के नेतृत्व में किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

   

 

Tags: Rajesh Nagar , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD