Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

पोषण सुरक्षा सम्मेलन: स्कूल और सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए बहु-विभागीय सहयोग महत्वपूर्ण

Bal Mukand Sharma, Chairman Punjab State Food Commission, Punjab Food Commission, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Apr 2025

Last updated on: Apr 23, 2025, 11:26 IST

पंजाब राज्य खाद्य आयोग ने राज्य भर के स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण सुरक्षा, स्वास्थ्य के लिए लाभकारी जड़ी-बूटियों की बागवानी और स्वास्थ्य शिक्षा पहलों को बढ़ावा देने पर केंद्रित एक उच्च-स्तरीय बहु-विभागीय बैठक आयोजित की। श्री बाल मुकुंद शर्मा की अध्यक्षता में हुए इस सत्र में सरकारी अधिकारियों और मैग्सिपा, चंडीगढ़ के मुख्य विषय वस्तु विशेषज्ञ शामिल हुए ताकि पोषण कार्यक्रमों को लागू करने और उनका विस्तार करने के लिए रणनीतियाँ तैयार की जा सकें, जिसमें विद्या को व्यावहारिक बागवानी पहलों के साथ जोड़ा जाएगा।

अध्यक्ष श्री शर्मा ने खाद्य सुरक्षा के प्रति आयोग की प्रतिबद्धता को उजागर करते हुए कहा, "हमारा उद्देश्य टिकाऊ मॉडल बनाना है, जो न केवल तत्काल पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करता हो बल्कि बच्चों के लिए स्वस्थ भोजन विकल्पों के बारे में स्थायी जागरूकता भी पैदा करे।"खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के पूर्व सचिव डॉ. बी.सी. गुप्ता, आई.ए.एस. (सेवानिवृत्त) ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के महत्व के बारे में महत्वपूर्ण बातें साझा कीं, जबकि उनकी तकनीकी प्रस्तुतियों के माध्यम से स्कूलों में उपलब्ध संसाधनों, पोषण वाटिका पहलों की वर्तमान स्थिति और पंजाब की जलवायु परिस्थितियों के अनुसार तैयार किए गए कृषि मॉडलों के बारे में जानकारी दी गई।

बैठक के दौरान व्यावहारिक कार्यान्वयन के साधनों पर जोर दिया गया और सदस्य सचिव श्री कमल कुमार गर्ग, आईएएस ने चुने हुए स्कूलों में पायलट कार्यक्रम शुरू करने की योजनाओं की रूपरेखा प्रदान की, जो व्यापक रूप से अन्य स्कूलों में भी मॉडल के रूप में काम कर सकते हैं। भागीदारों ने कार्यक्रम की प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए सरकारी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों और निजी संस्थाओं के बीच संभावित साझेदारी की भी पड़ताल की।

बैठक में विभिन्न क्षेत्रों के मुख्य हितधारकों की विशेष भागीदारी देखी गई। श्री कमलदीप सिंह संघा, आईएएस (सेवानिवृत्त) ने पोषण, स्वच्छता और स्वास्थ्य शिक्षा की अंतर-निर्भरता पर जोर दिया, जबकि पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सतविंदर सिंह मरवाहा ने भोजन की गुणवत्ता और सुरक्षा प्रोटोकॉल के आवश्यक पहलुओं को उजागर किया। यह सिलसिला, श्री वरिंदर बराड़ द्वारा स्कूलों में संसाधनों की उपलब्धता पर व्यावहारिक जानकारी और समझ-बूझ और श्री सुखदीप सिंह झज्ज की पोषण वाटिका पहलों पर व्यापक प्रस्तुति के साथ जारी रहा। 

इन महत्वपूर्ण पहलुओं को और आगे बढ़ाते हुए, श्री सुखदीप सिंह हुंदल ने जलवायु-स्थिति के अनुसार बागवानी मॉडलों के बारे में विशेषज्ञ सलाह और जानकारी साझा की, जबकि डॉ. अजीत दुआ ने भोजन जांच के मानकों और कार्यान्वयन ढांचे पर विस्तार से बताया। पौष्टिक सुरक्षा के बारे में महत्वपूर्ण पहलुओं पर विभिन्न विशेषज्ञों की महत्वपूर्ण और गहरी नुक्ता-निगारी ने चर्चा को और प्रभावी और असरदार बनाया। 

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना से डॉ. जसविंदर बराड़ ने विभिन्न फलों की खेती के माध्यम से खाद्य विविधता को बढ़ाने के लिए रणनीतियों की रूपरेखा साझा की, जबकि डॉ. अमृत सिंह सेखों ने जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य परियोजनाओं में प्रवासियों की भागीदारी संबंधी अवसरों का उल्लेख किया। डॉ. एस.के. द्वारा पोषण कार्यक्रमों में आयुर्वेदिक एकीकरण और कार्यक्रम निगरानी और मूल्यांकन के लिए कृषि-तकनीकी समाधानों का लाभ उठाने के बारे में श्री तरनजीत सिंह भमरा की जानकारी ने बातचीत को और मजबूत किया। 

आयोग के सदस्यों श्री चेतन प्रकाश धालीवाल और श्री विजय दत्त ने क्रमशः प्रत्यक्ष क्षेत्रीय निरीक्षण और धन्यवाद प्रस्ताव के साथ कार्यक्रम को शिखर पर पहुंचाया। सम्मेलन 30 दिनों के भीतर ठोस कार्य योजनाओं को विकसित करने की प्रतिबद्धता के साथ समाप्त हुआ, जिसमें भोजन गुणवत्ता जांच, कार्यक्रम निगरानी और सामुदायिक भागीदारी के लिए नवीनताकारी दृष्टिकोणों को पेश करते हुए मौजूदा बुनियादी ढांचे का लाभ उठाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

 

 

Tags: Bal Mukand Sharma , Chairman Punjab State Food Commission , Punjab Food Commission , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD