Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब इस बार केंद्रीय पूल में 124 लाख मीट्रिक टन गेहूं का योगदान देगा : लाल चंद कटारूचक

कहा! प्रत्येक किसान की फसल के नुकसान की भरपाई की जाएगी

Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Dr Amandeep Kaur Arora, Devinderjit Singh Laadi Dhos, Manjit Singh Bilaspur, Moga
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोगा , 22 Apr 2025

Last updated on: Apr 22, 2025, 17:59 IST

खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा है कि राज्य में इस सीज़न के दौरान गेहूं की अच्छी फसल हुई है, इस बार पंजाब केंद्रीय पूल में 124 लाख मीट्रिक टन गेहूं का योगदान देगा। राज्य यह लक्ष्य निर्विघ्न प्राप्त करने के लिए आशान्वित है।

कैबिनेट मंत्री ने भरोसा दिलाया कि किसानों के हर नुकसान की भरपाई पंजाब सरकार द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पहले ही उपायुक्तों को हाल ही में आई आंधी, शॉर्ट सर्किट और ओलावृष्टि के कारण फसलों को हुए नुकसान की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

मोगा अनाज मंडी में डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, सरदार दविंदरजीत सिंह लाडी ढोंस और सरदार मंजीत सिंह बिलासपुर (तीनों विधायक) के साथ चल रही खरीद का जायजा लेते हुए, उन्होंने कहा कि अब तक पंजाब भर की मंडियों में 49 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है, जिसमें से 44.50 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर ली गई है और किसानों के खातों में 5573 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है। 

मंत्री ने कहा कि उन्होंने चल रही खरीद का निरीक्षण करने के लिए राज्य की मंडियों का दौरा करते हुए पाया कि फसल की खरीद सुचारू रूप से हो रही है क्योंकि राज्य सरकार ने विस्तृत प्रबंध सुनिश्चित किए हैं। उन्होंने कहा कि सुचारू खरीद प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा राज्य में 1864 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। 

पूरे सीज़न के दौरान मंडियों में 8 लाख किसानों ने उपज लेकर आनी है। अब तक 1.5 लाख किसान आ चुके हैं। किसान खुशी-खुशी मंडियों से जा रहे हैं। पंजाब सरकार द्वारा लोडिंग वाले मजदूरों के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का इजाफा किया गया है। मजदूरों के रेट रिवाइज किए हैं।

किसानों को भुगतान का हवाला देते हुए, लाल चंद कटारूचक ने कहा कि राज्य सरकार खरीद से 24 घंटे के अंदर-अंदर भुगतान कर रही है और फसल की ढुलाई में कोई देरी नहीं हो रही है। पंजाब सरकार को 28894 करोड़ रुपये की नकद क्रेडिट सीमा प्राप्त हुई है और भुगतान में कोई देरी नहीं होगी। 

उन्होंने कहा कि किसानों को कोई समस्या नहीं आएगी क्योंकि सभी सुविधाएं और तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों, खरीद एजेंसियों और अन्य हितधारकों को आवश्यक बारदाने, तिरपाल और क्रेट सहित उचित प्रबंध करने के लिए कहा गया है ताकि खराब मौसम की स्थिति में फसल की सुरक्षा की जा सके।

मोगा जिले की मंडियों में फसल की आवक के बारे में बोलते हुए मंत्री ने कहा कि आज तक 266442 मीट्रिक टन गेहूं पहुंचा है, जिसमें से लगभग 202997 मीट्रिक टन खरीदा गया है और 270.79 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के खातों में किया गया है।

 

Tags: Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Dr Amandeep Kaur Arora , Devinderjit Singh Laadi Dhos , Manjit Singh Bilaspur , Moga

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD