Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डॉ. बलजीत कौर ने लगभग 4.80 करोड़ रुपए की लागत से दोबारा तैयार किए जाने वाले पक्के खालों का किया उद्घाटन

Dr Baljit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Malout
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मलोट , 18 Apr 2025

Last updated on: Apr 19, 2025, 11:15 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चलाई जा रही सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों को सिंचाई के लिए पूरा पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। यह जानकारी पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मलोट विधानसभा क्षेत्र के गांव घुमियारां खेड़ा, जंडवाला, बल्लमगढ़, लखेवाली, मौड, फकरसर और थेड़ी में 4.80 करोड़ रुपए की लागत से दोबारा बनाए जा रहे खालों का उद्घाटन करते हुए दी।किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता से किए गए विकास कार्यों के वादे क्रमवार पूरे किए जा रहे हैं।उन्होंने मलोट रजबाहा से लगते गांव जंडवाला में 66.32 लाख रुपए की लागत से बनाए जाने वाले पक्के खाल के कार्य की शुरुआत की।

इसी प्रकार उन्होंने अपने दौरे के दौरान लालबाई रजबाहा से जुड़े गांव घुमियारां खेड़ा के कच्चे खाल को पक्का करने के कार्य का उद्घाटन किया, जिस पर सरकार की ओर से 77.09 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे, ताकि टेल क्षेत्रों की ज़मीनों को नहरी पानी की पूरी आपूर्ति मिल सके।अपने दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री ने 57.05 लाख की लागत से गांव लखेवाली में कच्चे खाल को पक्का करने की परियोजना का उद्घाटन किया, 54.63 लाख की लागत से गांव बल्लमगढ़ में कच्चे खाल को पक्का करने के कार्य का उद्घाटन किया और इसी तरह 51.73 लाख की लागत से गांव मौर में भी कच्चे खाल को पक्का करने के कार्य का उद्घाटन किया।इसी प्रकार गांव फकरसर में 116.22 लाख और गांव थेड़ी में 57.85 लाख रुपए की लागत से बनने वाले रजबाहे से संबंधित कार्यों की नींव रखी गई।

इस अवसर पर मार्केट कमेटी मलोट के चेयरमैन जशन बराड़, निजी सचिव अर्शदीप सिंह सिद्धू, निजी सचिव सिंदरपाल सिंह, सरपंच निर्मल सिंह, सदस्य वीर सिंह, सदस्य धीर सिंह, सदस्य राजा सिंह, ब्लॉक प्रधान कुलविंदर बराड़, दीप इंदर सिंह ढिल्लों, वकील सिंह, प्रकाश ढिल्लों, सरपंच जसप्रीत कौर, मंगा सिंह, पंचायत सदस्य कुलदीप सिंह, सरपंच रणधीर सिंह, ब्लॉक प्रधान सिमरजीत बराड़, दिलबाग लखेवाली, सरपंच गुरबाज सिंह, सरपंच जोगिंदर सिंह, लाभ सिंह, अमरिंदर सिंह, ब्लॉक प्रधान गुरमेल सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Malout

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD