Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

छप्पड़ो की सफ़ाई का जायज़ा लेने ग्राउंड ज़ीरो पर तरणप्रीत सौंद

पंजाब के सभी गांवों के छप्पड़ों की सफाई का कार्य शुरू: तरुनप्रीत सिंह सौंद

Tarunpreet Singh Sond, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Lakhbir Singh Rai,Rupinder Singh Happy,Fatehgarh Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फतेहगढ़ साहिब , 18 Apr 2025

Last updated on: Apr 18, 2025, 18:25 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार अगले कुछ हफ्तों में राज्य के सभी गांवों के करीब 15000 छप्पड़ों की सफाई के लिए तैयार है। इस संबंधी कार्य पंजाब के कई गांवों में शुरू भी हो चुके हैं। यह जानकारी ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने सरहिंद ब्लॉक के गांव चनारथल कलां, खरे और डेरा मीरा मीरां, बस्सी पठाणां ब्लॉक के गांव रैली और खेड़ा ब्लॉक के गांव इसरहेल और चूनी कलां में छप्पड़ों की सफाई की परियोजनाओं का निरीक्षण करने के मौके पर साझा की।

सौंद ने कहा कि पंजाब सरकार ने उन छप्पड़ों की सफाई का कार्य शुरू किया है, जिन्हें पिछली सरकारों ने अनदेखा किया था और पिछले 15-25 वर्षों से इनकी ना तो कोई सुध ली गई थी और ना ही कोई संभाल की गई थी। कई छप्पड़ों की दशकों से सफाई नहीं की गई। ऐसे छप्पड़ ओवरफ्लो हो जाते हैं और गांवों में गंदे पानी की बदबू आती है और मच्छरों की भरमार हो जाती है, लेकिन अब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार इन हालातों को बदलने जा रही है।

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि राज्य के कई गांवों में छप्पड़ों की सफाई करने और गंदा पानी निकालने का काम शुरू हो गया है। जल्दी ही सभी गांवों को कवर किया जाएगा। 1062 छप्पड़ों में से पहले ही गंदे पानी का निकास किया जा चुका है और करीब 400 छप्पड़ों से गाद निकाली जा चुकी है। 

आवश्यकता अनुसार नालों की डीसिल्टिंग और रिसिल्टिंग, दोनों काम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांवों के समग्र विकास के लिए हाल ही में पंजाब सरकार ने 4573 करोड़ रुपये के पैकेज (बजट) को गांवों के विकास के लिए मंजूरी दी है।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गांवों में बुनियादी सुविधाओं में सुधार करना है, जिसके तहत गांवों के छप्पड़ों की मरम्मत, रख-रखाव और देखभाल और खेल मैदानों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। थापर/सीचेवाल मॉडल के जरिए गांवों में सीवरेज ट्रीटमेंट सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। 

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड दौरे करने और छप्पड़ों की सफाई का जायजा प्राथमिकता के आधार पर लेने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की अनदेखी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गांवों का विकास सरकार का प्राथमिक क्षेत्र है।

उन्होंने कहा कि गांवों के छप्पड़ों के पानी के सैंपल लिए जा रहे हैं। यदि पानी के सैंपल तय मानदंडों के अनुरूप आते हैं, तो पानी सिंचाई के लिए खेतों को दिया जाएगा, अन्यथा पानी साफ करने का प्रोजेक्ट लाकर पानी को साफ करने के बाद सिंचाई के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रहनुमाई में पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने का मिशन तेजी से आगे बढ़ रहा है। वह खुद व्यक्तिगत रूप से पंजाब के गांवों के समग्र विकास की निगरानी कर रहे हैं।

सौंद ने बताया कि मानसून सीजन से पहले, पंजाब सरकार जहां भी जरूरत पड़ेगी, छप्पड़ों को गाद मुक्त करेगी और गंदा पानी बाहर निकालेगी। इससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा और पंजाब को भूजल स्तर के गिरते स्तर की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी।

गांवों के दौरे के मौके पर क्षेत्र फतेहगढ़ साहिब के विधायक लखबीर सिंह राय और हलका बस्सी पठाणां के विधायक रूपिंदर सिंह हैपी और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। इससे पहले कैबिनेट मंत्री और जिले के विधायकों ने गुरूद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा भी टेका।

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Lakhbir Singh Rai , Rupinder Singh Happy , Fatehgarh Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD