Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

स्कूली बच्चों को समय के अनुरूप सक्षम बनाने के लिए शिक्षा विभाग के बुनियादी ढांचे का विकास एक सराहनीय कदम : डॉ. बलजीत कौर

मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मलोट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सरकारी स्कूलों में विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Dr Baljit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Sri Muktsar Sahib, Malout, Punjab Sikhya Kranti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री मुक्तसर साहिब / मलोट , 17 Apr 2025

Last updated on: Apr 18, 2025, 10:40 IST

मुख्यमंत्री पंजाब स भगवंत सिंह मान और शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस के दिशा-निर्देशों के तहत राज्य में चलाई जा रही ‘शिक्षा क्रांति’ के अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री पंजाब डॉ. बलजीत कौर द्वारा मलोट हलके के विभिन्न स्कूलों में आज विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया। स्कूलों के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब सरकार द्वारा "पंजाब शिक्षा क्रांति" के तहत ये सभी कार्य करवाए जा रहे हैं।

अपने दौरे के दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों से बातचीत की और उन्हें प्रेरित किया कि वे अच्छी शिक्षा प्राप्त करके एक नया मुकाम हासिल करें। उन्होंने कहा कि लड़कियाँ किसी से कम नहीं हैं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सहायता से वे डॉक्टर, शिक्षक, इंजीनियर, पायलट आदि बन सकती हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा उत्तम शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और यदि बच्चे अपने अध्यापकों और माता-पिता की सलाह को ध्यानपूर्वक मानें तो वे अच्छे इंसान बन सकते हैं।

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने सरकारी प्राइमरी स्कूल सोथा में 3 लाख रुपये, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोथा में 20 लाख रुपये, सरकारी प्राइमरी स्कूल रुपाणा में 7.51 लाख रुपये, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बालिकाएं) रुपाणा में 21 लाख रुपये, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बालक) रुपाणा में 22 लाख रुपये और सरकारी प्राइमरी स्कूल (बालिकाएं) रुपाणा में 20.75 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर श्री जशन बराड़, चेयरमैन मार्केट कमेटी मलोट, अश्विनी बांसल डी.एस.एम., श्री रमेश अर्नीवाला (कोऑर्डिनेटर, शिक्षा क्रांति मुक्तसर साहिब), हरविंदर सिंह खलारा (स्मार्ट स्कूल कोऑर्डिनेटर), जसविंदर पाल शर्मा (जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर), गगनदीप सिंह (ब्लॉक प्रधान), स्कूली बच्चे और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Sri Muktsar Sahib , Malout , Punjab Sikhya Kranti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD