Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब सरकार द्वारा राजस्व विभाग सेवाओं को सुचारू बनाने के लिए किया गया बड़ा प्रयास : हरपाल सिंह चीमा

बिना विरोध वाले इंतकालों’ की तस्दीक, नकल मुहैया करने की सेवा, आय प्रमाण पत्र जारी करने और राजस्व रिकॉर्डों की जांच के संबंध में बकाया पड़े मामले 30 अप्रैल तक निपटाए जाएंगे

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government,Hardeep Singh Mundian, Anurag Verma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Apr 2025

Last updated on: Apr 16, 2025, 12:01 IST

राजस्व विभाग में जन सेवाओं को सुचारू बनाने और किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज घोषणा की कि बिना विरोध वाले इंतकालों की तस्दीक, नकल मुहैया करने की सेवा, आय प्रमाण पत्र जारी करने और राजस्व रिकॉर्डों की जांच संबंधी सभी बकाया केसों का निपटारा 30 अप्रैल 2025 तक करने सहित कई अहम कदमों का ऐलान किया।

यहां पंजाब भवन में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह घोषणा करते हुए उनके साथ राजस्व मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां और अतिरिक्त मुख्य सचिव-कम-राजस्व आयुक्त राजस्व श्री अनुराग वर्मा भी उपस्थित थे। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि राजस्व विभाग को पिछले एक साल में बिना विरोध वाले इंतकालों की तस्दीक संबंधी 8,42,362, नकल मुहैया करने की सेवा संबंधी 31,164, आय प्रमाण पत्र जारी करने संबंधी 5,33,054, और राजस्व रिकॉर्डों की जांच संबंधी 1,73,140 आवेदन प्राप्त हुये, जिनमें से 26,658, 17,400, 4,362 और 2,123 निर्धारित समय सीमा से बाहर लंबित थीं। 

उन्होंने कहा कि इन सभी बकाया केसों का निपटारा 30 अप्रैल तक कर दिया जाएगा।इस मौके पर बिना विरोध वाले इंतकालों की तस्दीक के लिए 1 मई 2025 से निर्धारित समय 45 दिन से घटाकर 30 दिन करने की घोषणा करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि बकाया आवेदनों के समय पर निपटारे को सुनिश्चित करने के लिए डिप्टी कमिश्नर अब रोज़ाना के आधार पर बकाया पड़े केसों की निगरानी करेंगे। 

उन्होंने कहा कि नकल सेवा के लिए निर्धारित समय सीमा 10 दिन, आय प्रमाण पत्र के लिए 15 दिन और राजस्व रिकॉर्ड की जांच के लिए 7 दिन है। वित्त मंत्री ने आगे कहा कि राजस्व विभाग के संबंधित सरकारी अधिकारी या कर्मचारी की निर्धारित समय सीमाओं के अनुसार सेवाएं प्रदान करने के लिए जवाबदेही तय की गई है और किसी भी प्रकार की देरी की स्थिति में उनके खिलाफ मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार की सेवाओं में देरी और भ्रष्टाचार प्रति जीरो-टोलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राजस्व विभाग की वेबसाइट  www.jamabandi.punjab.gov.in. के माध्यम से नागरिकों को इंतकालों के लिए सीधे तौर पर आवेदन जमा कराने की सुविधा देने वाले ऑनलाइन मॉड्यूल के बारे में जानकारी साझा करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इस डिजिटल पहुंच का उद्देश्य कार्य-प्रणाली को सरल बनाना और कार्यकुशलता और जवाबदेही को बढ़ाकर लोगों के सरकारी दफ्तरों के बेफिजूल दौरों को घटाना है।

उन्होंने कहा कि इंतकाल प्राप्त करने संबंधी पहले वाली जटिल प्रक्रिया के कारण अक्सर व्यक्तियों को पटवारियों, कानूनगों और तहसीलदारों समेत कईयों तक पहुंच करनी पड़ती थी। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से न केवल बेफिजूल की परेशानी होती है बल्कि भ्रष्टाचार के लिए भी राह खुलती है। उन्होंने आगे कहा कि इसी तरह नकल सेवा, आय प्रमाण पत्र जारी करने और राजस्व रिकॉर्ड की जांच जैसी सेवाएं, भले ही सेवा केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध हैं लेकिन नागरिकों को अपने आवेदन जमा कराने के लिए विभिन्न दफ्तरों जैसे कि डीसी दफ्तरों, तहसीलों और नगरपालिका कमेटियों का दौरा करने के लिए मजबूर होना पड़ता था।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार के शासन में सुधार और जन सेवाओं की गुणवत्ता में वृद्धि करने की अटल वचनबद्धता को दोहराते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इस पहल से भ्रष्टाचार को खत्म किया जाएगा, निश्चित समय सीमा में सेवाएं प्रदान की जाएंगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सरकारी दफ्तरों में जाने पर नागरिकों को बेफिजूल की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hardeep Singh Mundian , Anurag Verma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD