Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

’युद्ध नशों विरूद्ध’: पंजाब द्वारा नशों की बुराई को समाप्त करने के लिए पांच-पक्षीय कार्य योजना की शुरुआत

डॉ. बलबीर सिंह ने एनजीओ के साथ विशेष बैठक की अध्यक्षता की

Dr Balbir Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh, Ghanshyam Thori, Amit Talwar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Apr 2025

Last updated on: Apr 16, 2025, 12:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू की गई ’युद्ध नशों विरूद्ध’ के दौरान राज्य में नशों के पूर्ण खात्मे के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्वास्थ्य और परिवार भलाई मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के साथ एक उच्च-स्तरीय सलाहकार और सहयोगी बैठक के दौरान पांच-पक्षीय कार्य योजना का आगाज़ किया। यह रणनीति नशों की आपूर्ति, मांग, नुकसान और स्टिग्मा को घटाकर नशों से निपटने के लिए राज्य की पहुंच में मिसाली बदलाव को दर्शाती है।

पंजाब के दशकों पुराने ‘राजनीतिक-पुलिस-आपराधिक गठजोड़’ के खात्मे का एलान करते हुए डॉ. सिंह ने कहा, ‘नशों के खिलाफ चल रही जंग को जीतने के लिए हमारे पास रणनीति और राजनीतिक इच्छाशक्ति है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई और आपके सहयोग से हम ‘रंगला पंजाब’ बनाएंगे।’

पंजाब भवन में हुई इस मीटिंग में देश भर से 30 से अधिक एनजीओज़ जैसे टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस, सोसाइटी फॉर द प्रमोशन ऑफ यूथ एंड मास (एसपीवाइएम), अनन्या बिरला फाउंडेशन, कलगीधर ट्रस्ट बाड़ू साहिब, हंस फाउंडेशन, सन फाउंडेशन और ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) नई दिल्ली, पीजीआई चंडीगढ़, एंटी-नार्काेटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) के विशेषज्ञों ने भाग लिया।

नशा पीड़ितों के लिए हमदर्दी भरे पुनर्वास को यकीनी बनाते हुए नशों की आपूर्ति-मांग चक्र को तोड़ने के लिए सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने आने वाली पीढ़ी, खासकर बच्चों और विद्यार्थियों को नशों का शिकार होने से रोकने की आवश्यकता पर जोर दिया और साथ ही उन लोगों के लिए इलाज यकीनी बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जो पहले से ही नशों के आदी हैं।

उन्होंने कहा कि हार्म रिडक्शन के हिस्से के रूप में, पंजाब सरकार द्वारा जल्द ही सभी मेडिकल कॉलेजों में तरल मेथाडोन की खुराक शुरू करने जा रही है, जो नशा पीड़ितों को मुख्य धारा में लाने के लिए बहुत प्रभावशाली साबित हुई है।नशा पीड़ितों के इलाज को चुनौतीपूर्ण बताते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि इससे निपटने के लिए डॉक्टरों द्वारा नशा पीड़ितों को टीके वाले नशों का उपयोग रोकने के लिए मुँह से दी जाने वाली दवाओं जैसे कि बूपीएनएक्स  (बुप्रेनोर्फीन + नालोक्सोन) या तरल मेथाडोन की खुराक या कोई अन्य तरीका अपनाया जाएगा। 

उन्होंने कहा, ‘नशा मुक्ति इलाज के बाद, हम मरीज को पुनर्वास केंद्र में भेजेंगे और उसे मुख्य धारा में लाने के लिए कौशल विकास पाठ्यक्रम प्रदान करेंगे।’ उन्होंने आगे कहा कि वे मरीज को नशे की पुनः उपयोग की संभावना को रोकने के लिए एक अच्छी नौकरी प्रदान करने हेतु रोजगार उत्पादन विभाग को भी जोड़ेंगे।

मंत्री ने नशों के पुनः उपयोग संबंधी रोकथाम और स्टिग्मा रिडक्शन संबंधी प्रयासों को बढ़ाने के लिए एनजीओज़ के समर्थन की भी मांग की। उन्होंने कहा, ‘नशा एक बीमारी है, अपराध नहीं। हमें पीड़ितों के साथ हमदर्दी से संपर्क करना चाहिए और उन्हें सम्मानजनक ढंग से समाज की मुख्य धारा में शामिल करने के लिए कौशल से लैस करना चाहिए।’ उन्होंने पुनर्वास केंद्रों और सामुदायिक सहायता समूहों का विस्तार करने के लिए धार्मिक संगठनों के साथ सहयोग बढ़ाने का भी प्रस्ताव रखा।

डॉ. बलबीर सिंह ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के बीच बेहतर तालमेल और खुफिया जानकारी साझा करने के लिए डेटा इंटेलिजेंस यूनिट स्थापित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, जो खास क्षेत्रों में नशों के उपयोग के बारे में पता लगाने में मदद करेगा और उसी अनुरूप रणनीतियाँ तैयार करेगा। मीटिंग दौरान विभिन्न सत्रों में पीआर लीडरशिप इनिशिएटिव और मॉडल नशा मुक्ति केंद्रों आदि सहित अन्य रोकथाम कदमों की भी समीक्षा की गई।

उन्होंने सभी एनजीओज़ को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ‘रंगला पंजाब’ के सपने को साकार करने के लिए पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने हेतु आगे आने का आह्वान किया।मीटिंग में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य और परिवार भलाई कुमार राहुल, एडीजीपी नीलाभ किशोर, एमडी एनएचएम घनश्याम थोरी, एमडी पीएचएससी अमित तलवार, डीआईजी एएनटीएफ संजीव रामपाल, एआईजी एएनटीएफ अश्विनी गोटियाल, निदेशक स्वास्थ्य और परिवार भलाई डॉ. हितिंदर कौर, एडी (मानसिक स्वास्थ्य) डॉ. संदीप भोला, चेयरमैन होम्योपैथी कौंसिल डॉ. टी.पी. सिंह, गवर्नेंस फेलो - सुजीत किशन, आरियन साहि, अंशू गुप्ता, श्रीजीता चक्रवर्ती और नेहा चौधरी सहित विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

 

Tags: Dr Balbir Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh , Ghanshyam Thori , Amit Talwar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD