Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब सरकार अत्याधुनिक हैंडहेल्ड एक्स-रे तकनीक से टीबी के खिलाफ लड़ाई में लेकर आई तेजी

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों और फ्लोरोसेंट माइक्रोस्कोप के साथ लैस वैन को हरी झंडी देकर किया रवाना

Dr Balbir Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Ghanshyam Thori
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Apr 2025

Last updated on: Apr 16, 2025, 11:59 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच के अनुसार तपेदिक (टी.बी.) के ख़ात्मे के लक्ष्य की ओर महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज यहाँ स्वास्थ्य और परिवार कल्याण निदेशालय से हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन और फ्लोरोसेंट माइक्रोस्कोप के साथ लैस अत्याधुनिक वैन को हरी झंडी देकर रवाना किया।

उल्लेखनीय है कि इंडियन ऑयल कॉर्पारेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने अपनी कॉर्पारेट सामाजिक ज़िम्मेदारी (सीएसआर) पहलकदमी के तहत, पीपल-टू-पीपल हेल्थ फाउंडेशन के सहयोग से पंजाब के स्वास्थ्य विभाग को दो हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनें और दो फ्लोरोसेंट माइक्रोस्कोप दान किए हैं।आईओसीएल का धन्यवाद करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि ये मशीनें संगरूर और मलेरकोटला जिलों डायग्नोस्टिक क्षमताओं को और मजबूत करेंगी।

बिमारी का जल्दी पता लगाने की ज़रूरत पर जोर देते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब में किए गए 2020-21 के सर्वेक्षण में 2.8ः1 का प्रीवलेंस-नोटिफिकेशन अनुपात सामने आया, जो कि स्क्रीनिंग प्रयासों में बढ़ोतरी की आवश्यकता को दर्शाता है। उल्लेखनीय है कि सर्वेक्षण में यह भी पाया गया कि 40 फीसदी से अधिक नोटिफाई केस बिना लक्षण वाले थे और इनका पता एक्स-रे के माध्यम से लगाया गया था, जो इस डायग्नोस्टिक साधन की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करता है।

सेवाओं से वंचित आबादी तक पुरानी स्थिर एक्स-रे मशीनों की सीमित पहुँच को देखते हुए पंजाब द्वारा हैंडहेल्ड एक्स-रे तकनीक जैसे नवीनतम हल अपनाए गए हैं।इन मशीनों की महत्ता को उजागर करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कम वजन वाली और आकार में छोटी ये मशीनें हाल ही में 100 दिनों की टीबी मुहिम के दौरान बहुत प्रभावशाली साबित हुईं। 

इन मशीनों के द्वारा क्षेत्र में लगभग 1.49 लाख एक्स-रे किए गए। आईओसीएल द्वारा मुहैया कराए गए दो फ्लोरोसेंट माइक्रोस्कोप के साथ-साथ इन दो नई हैंडहेल्ड यूनिटों के माध्यम से संगरूर और मलेरकोटला में स्वास्थ्य कर्मियों को व्यापक जांच करने और संवेदनशील समुदायों में टी.बी. के रोग का समय पर पता लगाने और उनका उपचार शुरू करने की भी सुविधा मिलेगी।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पंजाब में टीबी के ख़ात्मे के मिशन के लिए इन मशीनों को हरी झंडी दिखाते हुए आईओसीएल और पीपल-टू-पीपल हेल्थ फाउंडेशन का उनके समर्थन के लिए धन्यवाद किया। ये हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनें टीबी जांच में महत्वपूर्ण वृद्धि को दर्शाती हैं। कम वजन के कारण इन मशीनों को दूर-दराज के क्षेत्रों, फैक्ट्रियों जैसी कार्यस्थलों के साथ-साथ वृद्ध आश्रम, अनाथालय आदि जैसी संस्थाओं तक पहुँचाना आसान हो जाता है। 

इस प्रकार इन मशीनों की सहायता से टीबी के मामलों का जल्दी पता लगाया जा सकता है, जिससे बेहतर उपचार प्रदान करके समय पर कीमती जानों को बचाया जा सकता है।स्वास्थ्य मंत्री ने टीबी संकट से निपटने के लिए जन-निजी सहभागिता की महत्ता पर जोर दिया और इस महत्वपूर्ण जन स्वास्थ्य मुद्दे पर आईओसीएल की प्रतिबद्धता की सराहना की। 

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन नए संसाधनों का उपयोग संगरूर और मलेरकोटला में बड़ी आबादी की प्रभावशाली तरीके से जांच करने के लिए किया जाएगा, जिससे प्रदेश अपने टीबी के ख़ात्मे के लक्ष्य को और आसानी से पूरा कर सकेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने डब्ल्यूएचओ द्वारा सिफ़ारिश किए गए अनुसार एक्स-रे डायग्नोस्टिक्स को बढ़ाने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की क्षमता को भी मान्यता दी ताकि जल्दी और अधिक सटीक परिणाम प्राप्त किए जा सकें।

इस अवसर पर एमडी एनएचएम घनश्याम थोरी, निदेशक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण डॉ. हितिंदर कौर, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएँ (परिवार कल्याण) डॉ. जसमिंदर, निदेशक (ईएसआई) डॉ. जसप्रीत कौर और राज्य टीबी अधिकारी डॉ. राजेश भास्कर भी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Balbir Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Ghanshyam Thori

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD