Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पांगी घाटी की 1926 महिलाओं को ‘प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ के अंतर्गत किश्त जारी की

औपचारिकताएं पूरी होने पर शेष पात्र महिलाओं को भी योजना का लाभ देने की घोषणा

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Kuldeep Singh Pathania,Sunder Singh Thakur,Mukesh Repswal, Pyari Behna Sukh Samman Nidhi Yojana, Chamba
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंबा , 15 Apr 2025

Last updated on: Apr 15, 2025, 17:20 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज पांगी घाटी के किलाड़ में आयोजित 78वें हिमाचल दिवस समारोह के दौरान ‘इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ के तहत 1,926 महिलाओं को अप्रैल, मई और जून महीनों की तीन किश्तों के रूप में 4,500 रुपये प्रति लाभार्थी जारी किए। इस योजना के अंतर्गत कुल 86.67 लाख रुपये की राशि वितरित की गई। 

मुख्यमंत्री ने पांगी घाटी की सभी शेष पात्र महिलाओं को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने पर योजना का लाभ प्रदान करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 जनवरी, 2025 से 31 मार्च, 2026 के बीच 21 वर्ष की आयु पूरी करने वाली महिलाओं के अलावा घरेलू सहायिकाओं को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा।  

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले सरकारी कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। इनमें राजकीय प्राथमिक पाठशाला फिंडपार से जेबीटी शिक्षक देवी चरण, राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुलाल से जेबीटी शिक्षक सुरिंद्र कुमार, नागरिक अस्पताल किलाड़ से सर्जन डॉ. विशाल शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किलाड़ के प्रधानाचार्य भगवान दास चौहान, पांगी के तहसीलदार शांता कुमार, राजकीय महाविद्यालय पांगी से भूगोल की सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रोमिला देवी और पांगी पुलिस स्टेशन के एसएचओ जोगिंदर सिंह शामिल थे।

मुख्यमंत्री ने वर्ष, 2024 के लिए राज्य के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुलिस थानों को सम्मानित किया। बिलासपुर सदर पुलिस थाना, मंडी जिले के बीएसएल कॉलोनी पुलिस थाना और कांगड़ा जिले के डमटाल पुलिस थाना को अपराध नियंत्रण, जांच और समग्र प्रदर्शन में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया। 

ऊना स्थित महिला पुलिस थाने को हिमाचल प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ महिला पुलिस थाने के रूप में सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तथा मुख्यमंत्री ने परेड में भाग लेने वाले दलों और सांस्कृतिक टीमों को उनके सराहनीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Kuldeep Singh Pathania , Sunder Singh Thakur , Mukesh Repswal , Pyari Behna Sukh Samman Nidhi Yojana , Chamba

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD