Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

संविधान निर्माता को नमन: पेक में डॉ. अंबेडकर की याद में हुआ विशेष आयोजन

Punjab Engineering College, Punjab Engineering College Chandigarh, PEC Chandigarh, Dr BR Ambedkar, Dr Bhim Rao Ambedkar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Apr 2025

Last updated on: Apr 15, 2025, 12:08 IST

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), चंडीगढ़ ने आज भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की 134वीं जयंती को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया। भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार, एक दूरदर्शी नेता, समाज सुधारक, अर्थशास्त्री और न्यायविद् डॉ. अंबेडकर ने अपना सम्पूर्ण जीवन सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध संघर्ष और वंचित समुदायों के उत्थान हेतु समर्पित कर दिया था।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. बी. आर. अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित करके हुई, जिसमें संस्थान के माननीय निदेशक प्रो. राजेश कुमार भाटिया, रजिस्ट्रार कर्नल आर.एम. जोशी, एससी/एसटी सेल के चेयरपर्सन प्रो. बलविंदर सिंह एवं फैकल्टी सदस्यों ने भाग लिया। सभी ने डॉ. अंबेडकर के सामाजिक न्याय एवं समानता के प्रति अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद ही, एक शार्ट प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई, जिसमें डॉ. अंबेडकर के जीवन और उपलब्धियों को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया था। इसके बाद प्रो. बलविंदर सिंह ने संबोधन दिया, जिसमें उन्होंने एससी/एसटी सेल के कार्यों और वंचित वर्ग के छात्रों व कर्मचारियों के सहयोग हेतु चलाए जा रहे विभिन्न प्रयासों पर भी प्रकाश डाला।

डॉ. लोकेश ने डॉ. अंबेडकर के जीवन मूल्यों और सिद्धांतों को दैनिक जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। वहीं, डॉ. सुखविंदर सिंह ने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए डॉ. अंबेडकर के प्रसिद्ध नारे "शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो" को दोहराया। श्री तेजिंदर पाल सिंह ने भी विचार साझा करते हुए कहा, कि डॉ. अंबेडकर केवल वंचित वर्गों के ही नहीं, बल्कि समावेशी और प्रगतिशील समाज की कल्पना करने वाले हर व्यक्ति के नेता हैं। 

माननीय निदेशक प्रो. भाटिया ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में संस्थान की समावेशिता के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया और बताया कि कैसे डॉ. अंबेडकर के सिद्धांत आज भी संस्थान को एक समान अवसरों वाला, सहयोगी और समृद्ध वातावरण देने की दिशा में मार्गदर्शन कर रहे हैं। इसके उपरांत विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों को ड्राइंग और निबंध लेखन जैसी प्रतियोगिताओं में उनकी उपलब्धियों के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए कार्यक्रम का समापन प्रो. शोभना धीमान (एसोसिएट प्रोफेसर, भौतिकी विभाग) द्वारा दिल से प्रस्तुत किए गए धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। 

उन्होंने सभी विशिष्ट अतिथियों, वक्ताओं, फैकल्टी सदस्यों, स्टाफ और छात्रों का आभार व्यक्त किया जिनकी उपस्थिति और सहभागिता ने इस आयोजन को विशेष और सफल बनाया।

 

Tags: Punjab Engineering College , Punjab Engineering College Chandigarh , PEC Chandigarh , Dr BR Ambedkar , Dr Bhim Rao Ambedkar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD