Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धांजलि अर्पित

ज़िला प्रशासन द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्व विश्वविद्यालय, फतेहगढ़ साहिब में आयोजित सेमिनार में की गई शिरकत

Tarunpreet Singh Sond, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Lakhbir Singh Rai,Rupinder Singh Happy,Dr BR Ambedkar, Dr Bhim Rao Ambedkar, Dr Sona Thind, DC Fatehgarh Sahib, Fatehgarh Sahib, Deputy Commissioner Fatehgarh Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फतेहगढ़ साहिब , 14 Apr 2025

Last updated on: Apr 15, 2025, 11:50 IST

कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर फतेहगढ़ साहिब स्थित जिला प्रशासनिक परिसर में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्व विश्वविद्यालय में आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। 

इस अवसर पर हलका फतेहगढ़ साहिब के विधायक एडवोकेट लखबीर सिंह राय और हलका बसी पठाना के विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी भी उनके साथ उपस्थित थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार बाबा साहेब के सपनों को साकार करने के लिए वचनबद्ध है। राज्य की कैबिनेट में 6 एस.सी. मंत्री शामिल हैं और पहली बार ए.जी. कार्यालय में आरक्षण दिया गया है। 

एस.सी. स्कॉलरशिप लाभार्थियों को बिना किसी रुकावट के छात्रवृत्तियां मिल रही हैं। डॉ. अंबेडकर केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार, एक आंदोलन और एक संकल्प थे। उन्होंने अपने जीवन को सामाजिक समानता, न्याय और शिक्षा के अधिकार के लिए समर्पित किया। 

उनके नेतृत्व में बनाया गया संविधान न केवल लोकतंत्र की नींव है, बल्कि हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा करने वाला दस्तावेज भी है। मंत्री सौंद ने कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त, शिक्षित और समानता पर आधारित भारत का निर्माण किया जा सकता है। 

उनकी सोच आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार डॉ. अंबेडकर के आदर्शों के अनुसार जनता की भलाई हेतु लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा शहीद भगत सिंह और डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीरें प्रत्येक सरकारी कार्यालय में लगवाई गई हैं। 

उन्होंने कहा कि शिक्षा एक ऐसा साधन है जो इंसान को अन्य जीवों से अलग करता है। अक्षर और ज्ञान के माध्यम से डॉ. अंबेडकर जैसे महान व्यक्तित्व का निर्माण संभव हुआ। उन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज का कल्याण किया।

सौंद ने कहा कि आरक्षण मिलने से करोड़ों लोगों को इसका लाभ मिला है। आज बड़ी संख्या में विद्यार्थी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना का लाभ उठा रहे हैं। स्कूलों के विकास की बदौलत आज 15 हज़ार से अधिक बच्चे निजी स्कूलों से नाम कटवा कर सरकारी स्कूलों में दाख़िला ले चुके हैं।

इस अवसर पर विधायक एडवोकेट लखबीर सिंह राय और विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने देशहित में महान कार्य किए हैं और उनकी सोच हमेशा तरक्की के मार्ग पर ले जाने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का यह विचार कि वह किसी समाज की प्रगति को महिलाओं की प्रगति के आधार पर आंकते हैं, आज भी समाज को महिलाओं की उन्नति के लिए प्रेरित करता है। 

शिक्षा बहुत बड़ी ताकत है और जितना अधिक ज्ञान प्राप्त किया जाए, उतने ही ज़्यादा तरक्की के रास्ते खुलते हैं। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद द्वारा आए हुए मेहमानों का औपचारिक स्वागत किया गया और विश्वविद्यालय के उपकुलपति डॉ. प्रीतपाल सिंह द्वारा औपचारिक धन्यवाद किया गया। सेमिनार के दौरान पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लाभार्थी विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और पंजाब सरकार का आभार व्यक्त किया। 

इसके अतिरिक्त, आशीर्वाद योजना के लाभार्थियों को लाभ संबंधी स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। इस मौके पर जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय द्वारा कैबिनेट मंत्री और डिप्टी कमिश्नर का सम्मान किया गया। सेमिनार के दौरान सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा तैयार की गई पुस्तिका भी जारी की गई।

इस अवसर पर ज़िला योजना कमेटी के चेयरमैन अजय सिंह लिबड़ा, ज़िला पुलिस प्रमुख शुभम अग्रवाल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) सुरिंदर सिंह धालीवाल एस.डी.एम. बसी पठाना हरवीर कौर, एस.डी.एम. अमलोह चेतन बंगड़, एस.डी.एम. अरविंद कुमार, मार्केट कमेटी सरहिंद के चेयरमैन गुरविंदर सिंह ढिल्लों, लेबर वेलफेयर बोर्ड के डायरेक्टर पंजाब राज पूरी, पंजाब मंडी बोर्ड के सदस्य इंदरजीत सिंह, कन्वरवीर सिंह राय, चमन कुरैशी, प्रतपाल जसी, सतीश लटौर, नवीन सरहिंद, बलजिंदर गोला, अशीष अत्तरी, आशीष सूद, दीपक बतिश सहित विश्वविद्यालय के अध्यापक, विद्यार्थी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Lakhbir Singh Rai , Rupinder Singh Happy , Dr BR Ambedkar , Dr Bhim Rao Ambedkar , Dr Sona Thind , DC Fatehgarh Sahib , Fatehgarh Sahib , Deputy Commissioner Fatehgarh Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD