Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डा.बी.आर.अंबेडकर जी के दिखाए रास्ते पर चलना ही बाबा साहिब को सच्ची श्रद्धांजलि : हरपाल सिंह चीमा

भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता की 134वीं जयंती मनाने के लिए जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Dr BR Ambedkar, Dr Bhim Rao Ambedkar, Balkar Singh, Raman Arora, Inderjit Kaur Mann, Pawan Kumar Tinu, Himanshu Aggarwal, Dr. Himanshu Aggarwal, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar, Himanshu Aggarwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 14 Apr 2025

Last updated on: Apr 15, 2025, 11:15 IST

भारत रत्न बाबा साहिब डा. बी.आर.अंबेडकर के सिद्धांतों को कायम रखने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों पर प्रकाश डालते हुए पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां कहा कि मंत्रिमंडल में छह अनुसूचित जाति (एससी) मंत्रियों के साथ 'आप' सरकार ने प्रतिनिधित्व और समावेशन का एक उदाहरण स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने पहली बार एडवोकेट जनरल के पद पर आरक्षण लागू करके कानूनी क्षेत्र में सभी के लिए समान अवसर सुनिश्चित किए हैं। 

इसके अलावा, अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के परेशानी मुक्त और आसान वितरण के माध्यम से अपने सपनों को पूरा करने के लिए सशक्त बनाया जा रहा है।डा. अंबेडकर की 134वीं जयंती मनाने के लिए डेविट कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने युवाओं को भारत रत्न डा. बीआर अंबेडकर की विचारधारा को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डा.अंबेडकर के दिखाए मार्ग पर चलना ही बाबा साहिब को सच्ची श्रद्धांजलि है।

कैबिनेट मंत्री श्री चीमा जिनके साथ विधायक बलकार सिंह और इंद्रजीत कौर मान, मेयर विनीत धीर, डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर श्रीमती धनप्रीत कौर थे ने इस बात पर जोर दिया कि डॉ. अंबेडकर का सामाजिक और राजनीतिक समानता का दृष्टिकोण आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना पहले था।

भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता के तौर पर डा.अंबेडकर के अनुकरणीय योगदान के बारे में बात करते हुए, श्री चीमा ने कहा कि उनके प्रयासों ने सभी के लिए समान मतदान अधिकार सुनिश्चित करके सभी को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सशक्त बनाया। उन्होंने कहा कि एक समान और प्रगतिशील समाज का सपना तभी साकार हो सकता है जब हम लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेकर जिम्मेदारी से अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

डा.अंबेडकर को वैश्विक प्रभाव वाला व्यक्ति बताते हुए श्री चीमा ने छात्रों से उनके जीवन से प्रेरणा लेने और एक समावेशी और न्यायपूर्ण समाज बनाने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया। उन्होंने आगे कहा कि डा. अंबेडकर ने न केवल हमारा संविधान तैयार किया, बल्कि अपनी दूरदर्शी दृष्टि से भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना की नींव भी रखी।

चीमा ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में डा. अंबेडकर के सिद्धांतों को कायम रखने के लिए पंजाब सरकार की वचनबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए यह सुनिश्चित किया है कि पिछली सरकारों की तरह मुख्यमंत्रियों की तस्वीरें लगाने के स्थान पर शहीद भगत सिंह और डॉ. बी.आर. अंबेडकर की तस्वीरें लगाई जाएंगी।

कैबिनेट मंत्री ने अनुसूचित जातियों के कल्याण के लिए आप सरकार द्वारा उठाए गए कई कदमों की जानकारी भी दी, जिनमें एजी कार्यालय में वकीलों की नियुक्ति में एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 58 पद आरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत फंड का समय पर वितरण सुनिश्चित किया है, जबकि पिछली सरकारों ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों के कल्याण के लिए निर्धारित धनराशि का उपयोग अपने संकीर्ण हितों की पूर्ति के लिए किया।

चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार ने हाशिए पर पड़े परिवारों को बड़ी राहत देते एससी निगम ने 31 मार्च, 2020 से पहले जारी किए गए कर्ज़ को माफ कर दिया है, जिससे आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे और अपने ऋण चुकाने में असमर्थ परिवारों को बड़ा लाभ मिला है।छात्रों को राज्य में चल रहे मेगा रोजगार अभियान का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आप सरकार द्वारा पहले ही 50,000 से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की जा चुकी है। 

उन्होंने कहा कि भविष्य में युवाओं के लिए रोजगार के अनेक अवसर आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए पूरी तरह तैयार रहे।इस अवसर पर श्री चीमा ने आशीर्वाद स्कीम तथा पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के तहत लाभार्थियों को बधाई पत्र भी वितरित किए। इसके साथ ही, इस अवसर पर अनेक लाभार्थियों ने अपने अनुभव सांझा किए कि किस प्रकार पंजाब सरकार की इन कल्याणकारी योजनाओं से उनके परिवारों को जरूरत के समय राहत मिली।

इसके अलावा, कैबिनेट मंत्री द्वारा एक पुस्तिका भी जारी की गई, जिसमें अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यक समूहों के कल्याण के लिए सरकार की पहलों पर प्रकाश डाला गया है। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने इस जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि रहे स. चीमा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पंजाब अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन अब्दुल बाहरी सलमानी, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरमैन राजविंदर कौर थियाडा, पंजाब एग्री एक्सपोर्ट लिमिटेड के चेयरमैन मंगल सिंह बस्सी, आप जिला शहरी अध्यक्ष एवं जिला योजना कमेटी के चेयरमैन अमृतपाल सिंह, आप जिला ग्रामीण अध्यक्ष स्टीफन क्लेयर, पंजाब हेरिटेज एवं टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड के सलाहकार दीपक बाली, पवन कुमार टीनू, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसवीर सिंह, हलका इंचार्ज जीत लाल भट्टी, प्रिंसिपल प्रेम कुमार, डिप्टी मेयर मलकीत सिंह, पार्षद अश्वनी अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

पंजाब शिक्षा क्रांति डॉ. अंबेडकर की विचारधारा का प्रतीक : हरपाल सिंह चीमा

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि राज्य में शुरू की गई पंजाब शिक्षा क्रांति, डा.बी.आर. अंबेडकर की विचारधारा को दर्शाती है। डा.बी.आर.अंबेडकर चौक पर बाबा साहिब के 134 वे जन्म दिवस पर श्रध्दा के फूल भेंट करते उन्होंने कहा कि बाबा साहिब ने सामाजिक सशक्तिकरण के लिए शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने पर जोर दिया था।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में हासिल की गई उपलब्धियां इस महान नेता की विचारधारा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की घटना की कड़ी निंदा की और केंद्र सरकार से इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की। उन्होंने मांग की कि विदेश से अपराधियों को पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर विधायक बलकार सिंह, रमन अरोड़ा, इंद्रजीत कौर मान और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Dr BR Ambedkar , Dr Bhim Rao Ambedkar , Balkar Singh , Raman Arora , Inderjit Kaur Mann , Pawan Kumar Tinu , Himanshu Aggarwal , Dr Himanshu Aggarwal , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar , Himanshu Aggarwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD