Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हरजोत बैंस द्वारा नंगल के सरकारी स्कूल का नाम बदलकर डॉ. भीमराव अंबेडकर स्कूल ऑफ एमिनेंस रखने की घोषणा

1.24 करोड़ रुपये की लागत से नवीनीकृत 18 कक्षाएं, फर्नीचर और इंटरएक्टिव पैनल्स ने नंगल के स्कूल ऑफ एमिनेंस की तस्वीर बदल दी

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government,Nangal, Dr BR Ambedkar, Dr Bhim Rao Ambedkar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नंगल , 14 Apr 2025

Last updated on: Apr 15, 2025, 11:10 IST

भारतीय संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर पंजाब के शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने नंगल स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस में घोषणा की कि इस स्कूल का नाम अब डॉ. भीमराव अंबेडकर स्कूल ऑफ एमिनेंस होगा। स्कूल में उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करते हुए स बैंस ने 1.24 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए 18 कमरे, 51 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया फर्नीचर और 7 लाख रुपये की लागत से तैयार इंटरएक्टिव पैनल्स स्कूल को समर्पित किए। 

इसके साथ ही उन्होंने 4 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हर मौसम के अनुकूल स्विमिंग पूल की आधारशिला भी रखी और सरकारी स्कूलों की बदलती तस्वीर के बारे में जानकारी दी।आज यहां एक भव्य और प्रभावशाली समारोह के दौरान पंजाब के शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने समाज में समानता के अधिकार को प्राथमिकता दी और ऐसा संविधान बनाया जो सर्वमान्य हुआ। 

उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए प्रयासरत बाबा साहब ने उच्च शिक्षा पर ज़ोर दिया और वे कहा करते थे कि “शिक्षा शेरनी का दूध है, जो इसे पिएगा वह दहाड़ेगा।”मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की सरकारी स्कूलों की कायाकल्प के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए स बैंस ने कहा कि अब सरकारी स्कूल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं, जिनमें शुद्ध पेयजल, लड़कों और लड़कियों के लिए अलग शौचालय, चारदीवारी, हाई-स्पीड वाई-फाई इंटरनेट कनेक्शन, सुरक्षा गार्ड, कैंपस मैनेजर और विद्यार्थियों के लिए परिवहन शामिल है। 

उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पहले तक सरकारी स्कूलों की हालत दयनीय थी — छात्रों को फर्श पर बैठना पड़ता था, और आज प्रत्येक स्कूल में आधुनिक फर्नीचर से युक्त स्मार्ट क्लासरूम उपलब्ध हैं और राज्य के स्कूल अब प्राइवेट स्कूलों को टक्कर दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब की शिक्षा क्रांति अब देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

उन्होंने इस स्कूल के 12वीं कक्षा के एक छात्र की सफलता की कहानी साझा की, जिसने बिज़नेस ब्लास्टर्स कार्यक्रम के तहत मिले 2,000 रुपये से टी-शर्ट डिज़ाइन का व्यवसाय शुरू किया और अब वह हर महीने 50,000 रुपये कमा रहा है, वह भी 40 प्रतिशत लाभ के साथ। इसी स्कूल की एक और छात्रा, अमनदीप कौर, ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त की है।

स बैंस ने नंगल में चल रहे विकास कार्यों पर भी प्रकाश डाला, जिसका उद्देश्य नंगल को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना है। उन्होंने फंड्स के उचित वितरण और नंगल के पहले फ्लाईओवर की शुरुआत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह क्षेत्र में एक नए विकास युग की शुरुआत है। उन्होंने नंगलवासियों का उनके समर्थन के लिए धन्यवाद किया और कहा कि यह सब गुरु साहिबानों के आशीर्वाद से संभव हुआ है। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन कमेटी ने शिक्षा मंत्री स हरजोत बैंस और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया। साथ ही, प्रिंसिपल किरण शर्मा ने स्कूल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Nangal , Dr BR Ambedkar , Dr Bhim Rao Ambedkar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD