Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मान सरकार ने ऐतिहासिक अनुसूचित जाति प्रतिनिधित्व और सुधारों के साथ अंबेडकर के विजन को साकार किया

Barinder Kumar Goel, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Principal Budh Ram,Kulwant Singh, DC Mansa, Deputy Commissioner Mansa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बुढलाडा , 14 Apr 2025

Last updated on: Apr 14, 2025, 18:54 IST

पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार जन प्रतिनिधित्व और बेमिसाल सुधारों के जरिए बाबा साहिब डॉ. बी.आर. अंबेडकर के सपनों को साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि मान सरकार ने अनुसूचित जाति समुदाय के छह मंत्रियों को कैबिनेट में प्रतिनिधित्व दिया है, एडवोकेट जनरल कार्यालय में आरक्षण लागू किया है और अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति वितरण प्रणाली को सुचारू बनाया है।

गुरु नानक कॉलेज, बुढलाडा में डॉ. बी.आर. अंबेडकर की 134वीं जयंती को समर्पित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार डॉ. अंबेडकर के पदचिन्हों पर चलते हुए छात्रवृत्ति, आशीर्वाद योजना, स्वरोजगार सहायता के अलावा बड़ी संख्या में सरकारी नौकरियां बिना सिफारिश और पैसे के उपलब्ध करवा रही है, जिसके चलते आम घरों के योग्य और काबिल बच्चे नौकरियां प्राप्त कर रहे हैं।

इस अवसर पर उनके साथ विधायक बुढलाडा प्रिंसिपल श्री बुद्ध राम, विधायक सरदूलगढ़ स गुरप्रीत सिंह बनांवाली, डिप्टी कमिश्नर स कुलवंत सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर श्री आकाश बांसल, एस.डी.एम. मानसा श्री काला राम कांसल और एस.डी.एम. बुढलाडा स. गगनदीप सिंह भी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने खुद तंगी और मुश्किलों में रहकर लोगों के घरों को रोशन किया। 

उन्होंने हमेशा दबे-कुचले और पिछड़े वर्गों की भलाई के लिए शिक्षा को सबसे महत्वपूर्ण हथियार माना। उनका मानना था कि "शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पिएगा वही दहाड़ेगा।" सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ. बी.आर. अंबेडकर ने संविधान निर्माण कर हर वर्ग को समानता और शिक्षा का अधिकार दिया, जिसके चलते आज हमारे आम घरों के युवा पढ़-लिखकर उच्च संवैधानिक पदों पर तैनात हैं। 

बाबा साहिब की दूरदृष्टि और अथक प्रयासों से प्रगतिशील भारत की नींव रखी गई। उन्होंने जाति आधारित भेदभाव को समाप्त करने और सामाजिक समानता को प्रोत्साहित करने के लिए जो प्रयास किए, वे हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहिब ने हाशिए पर धकेले गए लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी।

इससे पहले विधायक बुढलाडा प्रिंसिपल श्री बुद्ध राम ने संबोधित करते हुए बाबा साहिब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, विचारधारा, संघर्ष और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और उनके मानवता की भलाई के लिए किए गए अथक प्रयासों से लोगों को रूबरू करवाया। उन्होंने कहा कि हम सभी को बाबा साहिब जी की विचारधारा पर चलने की आवश्यकता है।

विधायक सरदूलगढ़ स. गुरप्रीत सिंह बनांवाली ने कहा कि समाज में कुछ अलग करने वाली शख्सियतों को हमेशा याद रखा जाता है और डॉ. भीमराव अंबेडकर ऐसी ही महान शख्सियत हैं। डॉ. अंबेडकर ने खुद कुरीतियों से भरे समाज से उठकर न केवल इन कुरीतियों से लड़ा बल्कि इन्हें खत्म करने के लिए संविधान की रचना की। 

अगर हम सभी प्रयास करें तो असंभव को भी संभव किया जा सकता है, बाबा साहिब का संघर्ष इस बात का प्रमाण है। इस दौरान उन्होंने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, स्वरोजगार के लिए ऋण योजना और आशीर्वाद योजना के लाभार्थियों को प्रशंसा पत्र भी वितरित किए।

इस अवसर पर ज़िला योजना कमेटी के चेयरमैन चरणजीत सिंह अकांवाली, मार्केट कमेटी मानसा के चेयरमैन गुरप्रीत सिंह भुच्चर, मार्केट कमेटी बुढलाडा के चेयरमैन सतीश सिंगला, मार्केट कमेटी भीखी के चेयरमैन वरिंदर सोनी, मार्केट कमेटी बोहा के चेयरमैन रणजीत सिंह, को-ऑपरेटिव सोसायटी के चेयरमैन सोहणा सिंह कलीपुर, एस.पी. (एच) जसकीरत सिंह अहीर, डी.एस.पी. प्रतपाल सिंह, कॉलेज प्रिंसिपल नरिंदर सिंह, वाइस प्रिंसिपल रेखा कालड़ा, प्रोफेसर गुरदीप सिंह ढिल्लों सहित कॉलेज का स्टाफ, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Barinder Kumar Goel , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Principal Budh Ram , Kulwant Singh , DC Mansa , Deputy Commissioner Mansa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD