Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

लाल चंद कटारूचक्क ने युवाओं से डॉ. बी.आर. अंबेडकर द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया

डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता की

Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Gurdeep Singh Randhawa,Raman Bahl,Jagroop Singh Sekhwan, Gurdaspur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दीनानगर/गुरदासपुर , 14 Apr 2025

Last updated on: Apr 14, 2025, 18:38 IST

पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, वन एवं वन्य जीव संरक्षण मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने युवाओं से आह्वान किया है कि वे भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर की विचारधारा पर चलते हुए एक समतावादी और प्रगतिशील समाज की रचना करें। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

डॉ. अंबेडकर की 134वीं जयंती पर जिला प्रशासन द्वारा एस.एस.एम. कॉलेज दीनानगर में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कैबिनेट मंत्री ने भारतीय संविधान के प्रमुख निर्माता डॉ. अंबेडकर के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समानता, भाईचारे और मानवता के लिए समर्पित कर दिया और दबे-कुचले वर्गों के उत्थान के लिए अथक प्रयास किए। 

उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का सामाजिक एवं राजनीतिक समानता का दृष्टिकोण आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना पहले था। डॉ. अंबेडकर को एक महान वैश्विक व्यक्तित्व बताते हुए श्री कटारूचक्क ने युवाओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने और एक समावेशी तथा न्यायपूर्ण समाज निर्माण के लिए कार्य करने की अपील की।

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार डॉ. अंबेडकर के आदर्शों पर चलकर अनुसूचित जातियों की भलाई के लिए विशेष प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार पंजाब सरकार की कैबिनेट में अनुसूचित जातियों से संबंधित 6 मंत्री शामिल हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछली सरकारों के विपरीत, पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत फंडों के समय पर वितरण को सुनिश्चित किया है, जिससे राज्यभर के छात्रों को बड़ा लाभ मिला है। इसके अलावा, पंजाब सरकार ने 31 मार्च 2020 से पहले एससी कॉर्पोरेशन द्वारा जारी किए गए ऋण माफ कर दिए हैं, जिससे आर्थिक तंगी के कारण भुगतान में असमर्थ लोगों को राहत मिली है। 

इसके अतिरिक्त, पहली बार महालेखाकार कार्यालय में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लिए पदों का आरक्षण सुनिश्चित किया गया है। कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि राज्य सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है और अब तक 50,000 से अधिक सरकारी नौकरियां मेरिट के आधार पर दी जा चुकी हैं।

डॉ. अंबेडकर के सिद्धांतों को कायम रखने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सभी सरकारी दफ्तरों में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के चित्र अनिवार्य रूप से लगाए गए हैं। इस अवसर पर उन्होंने कुछ राष्ट्रविरोधी ताकतों द्वारा बाबा साहब की मूर्तियों को निशाना बनाने की कड़ी निंदा की और कहा कि राज्य सरकार ऐसे घृणित कृत्य करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शेगी नहीं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति एवं अल्पसंख्यक वर्ग की भलाई हेतु सरकारी पहलों को दर्शाती एक पुस्तिका भी जारी की गई। उपायुक्त श्री दलविंदरजीत सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने कैबिनेट मंत्री एवं अन्य मेहमानों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। 

इससे पहले, पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ ले रहीं छात्राओं ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए और छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए राज्य सरकार का धन्यवाद किया। इस अवसर पर विधायक स गुरदीप सिंह रंधावा, चेयरमैन श्री रमन बहल, चेयरमैन श्री जगरूप सिंह सेखवां और श्री शमशेर सिंह ने भी बाबा साहेब को युगपुरुष बताते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। एस.डी.एम. दीनानगर स जसपिंदर सिंह ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया, जबकि उपायुक्त श्री दलविंदरजीत सिंह ने मुख्य अतिथि एवं अन्य मेहमानों का धन्यवाद किया।

समारोह के दौरान डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र के विधायक स गुरदीप सिंह रंधावा, पंजाब हेल्थ सिस्टम्स कॉरपोरेशन के चेयरमैन श्री रमन बहल, जिला योजना समिति गुरदासपुर के चेयरमैन स जगरूप सिंह सेखवां, वरिष्ठ जन नेता एवं आम आदमी पार्टी के जिला शहरी प्रधान श्री शमशेर सिंह, डिप्टी कमिश्नर श्री दलविंदरजीत सिंह, एसएसपी गुरदासपुर श्री आदित्य, अतिरिक्त उपायुक्त (विकास) श्री गुरप्रीत सिंह गिल, एस.डी.एम. दीनानगर श्री जसपिंदर सिंह, सहायक कमिश्नर (ज.) श्री आदित्य गुप्ता, एस.डी.एम. गुरदासपुर श्री मनजीत सिंह राजला, पीसीएस अधिकारी श्री रुपिंदरपाल सिंह, एस.एस.एम. कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आर.के. टुली, जिला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधिकारी श्री सुखविंदर सिंह, सिविल सर्जन डॉ. प्रभजोत कलसी भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Gurdeep Singh Randhawa , Raman Bahl , Jagroop Singh Sekhwan , Gurdaspur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD