Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी

 

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान-आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल के दो सदस्यों को गिरफ़्तार कर संभावित आतंकी हमले को टाला

2.8 किलोग्राम आईईडी बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Mohali Police
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 13 Apr 2025

Last updated on: Apr 14, 2025, 14:03 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों अनुसार पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के तहत, पंजाब पुलिस ने जर्मनी स्थित गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी ढिल्लों द्वारा संचालित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए इसके दो प्रमुख संचालकों को 1.6 किलोग्राम आरडीएक्स युक्त 2.8 किलोग्राम इम्प्रोवाइज़्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) और एक रिमोट कंट्रोल सहित गिरफ्तार कर संभावित आतंकी हमले को टाल दिया है।

इस संबंध में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि यह कार्रवाई काउंटर इंटेलिजेंस फिरोज़पुर और स्टेट स्पेशल ऑपरेटिंग सेल, एसएएस नगर की संयुक्त पुलिस टीमों द्वारा की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जग्गा सिंह और मनजिंदर सिंह, जिला फतेहगढ़ साहिब निवासी, के रूप में हुई है। दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड पुराना है और वे पहले भी नशे से जुड़े मामलों में शामिल रहे हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गोल्डी बराड़-लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मुख्य संचालक गोल्डी ढिल्लों की गिरफ्तारी पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। उन्होंने कहा कि इस मॉड्यूल का पर्दाफाश कर पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान स्थित आईएसआई की शांति भंग करने की साजिशों को विफल कर दिया है।

डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी ढिल्लों हाल ही में राज्य में प्रभावशाली व्यक्तियों पर जानलेवा हमलों की साजिश में शामिल रहा है और इस समय वह पाकिस्तान की आईएसआई के इशारे पर कार्य कर रहा है। आगे की जांच अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क और देश विरोधी गतिविधियों से संबंधित तथ्यों को उजागर करने के लिए जारी है।

एआईजी सीआई फिरोज़पुर गुरसेवक सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस टीमों को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि आरोपी जग्गा सिंह और मनजिंदर सिंह कथित तौर पर जर्मनी स्थित अपने हैंडलर गोल्डी ढिल्लों के निर्देशों पर काम कर रहे हैं और हाल ही में उन्होंने विस्फोटक सामग्री की एक खेप प्राप्त की है, जिसे वे अपनी सफेद हुंडई वेन्यू कार में किसी अज्ञात सहयोगी तक पहुंचाने जा रहे थे। 

त्वरित कार्रवाई करते हुए सीआई फिरोज़पुर और एसएसओसी एसएएस नगर की पुलिस टीमों ने फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद क्षेत्र से दोनों आरोपियों को आईईडी सहित गिरफ्तार कर उनकी सफेद हुंडई वेन्यू कार को भी जब्त कर लिया। इस संबंध में एसएसओसी थाने, एसएएस नगर में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं 3, 4, 5 और 6 के अंतर्गत एफआईआर नंबर 4, दिनांक 11-04-2025 दर्ज की गई थी।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Mohali Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD