Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गुरपतवंत पन्नू जैसे देशविरोधी तत्वों के मंसूबे को कभी पूरे नहीं होने देगी 'आप' सरकार- रुपिंदर हैप्पी

पंजाब गुरूओं- पीरों की धरती, यहां के लोग नफरत फ़ैलाने वाले लोगों को नहीं करते पसंद - लखबीर सिंह राय

Rupinder Singh Happy, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Lakhbir Singh Rai, Fatehgarh Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फतेहगढ़ साहिब , 11 Apr 2025

Last updated on: Apr 11, 2025, 18:28 IST

खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत पन्नू द्वारा पिछले दिनों संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के बारे में की गई अपमानजनक टिप्पणी की आम आदमी पार्टी (आप) नेताओं ने सख्त निंदा की। आप नेताओं ने कहा कि पन्नू पंजाब का माहौल बिगाड़ने के लिए इस तरह के बयान दे रहा है लेकिन वह सफल नहीं होगा।

शुक्रवार को फतेहगढ़ साहिब में 'आप' विधायक रूपिंदर सिंह हैप्पी और लखबीर सिंह राय ने स्थानीय पार्टी नेताओं के साथ इस मुद्दे को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया और पन्नू के बयान पर तीखा पलटवार किया। मीडिया को संबोधित करते हुए विधायक रूपिंदर सिंह हैप्पी ने कहा कि पन्नू की टिप्पणी बेहद निंदनीय है। 

पंजाब गुरूओ- पीरों की धरती है। यहां नफरत और हिंसा की बातें नहीं होती। हमारे गुरुओं ने मानवता की बात कही है और सभी लोगों को एकसमान माना है। पन्नू को सिख धर्म का ज्ञान नहीं है इसलिए इस तरह की घटिया बातें कर रहा है।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव सिर्फ दलितों के ही नहीं है। वह भारत के सभी जात-धर्म के लोगों के लिए सम्माननीय हैं। उन्होंने संविधान के माध्यम से दलितों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों समेत सभी पिछड़े व वंचित लोगों को अधिकार दिलाया। आज देश वही संविधान की बदौलत चल रहा है।

आप विधायक लखबीर सिंह राय ने कहा कि गुरपतवंत पन्नू का काम ही नफरत फैलाना है। उसे तो हमें सिख कहना ही नहीं चाहिए। वह हमेशा पंजाब और पंथ को बदनाम करने वाली बातें करता है और पंजाब के लोग ऐसे व्यक्ति को कभी स्वीकार नहीं कर सकते।

आप नेता ने कहा कि हम ऐसे बयानों और धमकियों से डरने वाले लोग नहीं हैं। 14 अप्रैल को बाबा साहब के जन्मदिवस वाले दिन आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता और नेता पूरे राज्य भर में उनकी मूर्तियों की झंडे और डंडे के साथ रक्षा करेंगे और इस तरह के शरारती तत्वों को मुंहतोड़ जवाब देंगे। 

उन्होंने कहा कि डॉ अंबेडकर हमारे आदर्श हैं। जो भी उनके खिलाफ बोलेगा, हम उसका डटकर मुकाबला करेंगे।

 

Tags: Rupinder Singh Happy , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Lakhbir Singh Rai , Fatehgarh Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD