Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जाट - सनी देओल की महाक्रांति, हर एक्शन में तगड़ा धमाल!

Sunny Deol, Randeep Hooda, Bollywood, Review, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, JAAT
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 10 Apr 2025

Last updated on: Apr 10, 2025, 17:48 IST

लेखक एवं निर्देशक - गोपीचंद मालिनेनी

कलाकार - सनी देओल,रणदीप हुडा, विनीत कुमार सिंह, रेजिना कैसेंड्रा, सैयामी खेर, आयशा खान, जरीना वहाब, बांधवी श्रीधर, विशिका कोटा, प्रणीता पटनायक, दौलत सुल्ताना, अजय घोष, दयानंद शेट्टी, जगपति बाबू, प्रशांत, राम्या कृष्णन, उपेन्द्र लिमये, मुरली शर्मा

अवधि - 2 घंटे 40 मिनट

रेटिंग- 3.5

गॉपिचंद मलिनेनी की जाट एक ऐसी फिल्म है जो आपको चौंका देगी और रोमांच से भर देगी! यह फिल्म एक्शन, ड्रामा, और गहरी इमोशनल कनेक्टिविटी से भरी हुई है, जिसमें सनी देओल ने अपने सिग्नेचर स्टाइल में धमाकेदार वापसी की है। अगर आप बड़े पैमाने पर एक्शन फिल्में पसंद करते हैं तो जाट को मिस नहीं कर सकते।

कहानी की शुरुआत होती है श्रीलंका के युद्ध-ग्रस्त जंगलों से, जहां रणदीप हुड्डा का किरदार राणातुंगा, एक एक्स-एलटीटीई सदस्य, युद्ध के बाद जमीं के नीचे दबे सोने के खजाने को ढूंढ लेता हैं। वह इस खजाने को इंडिया ले आता है और एक खतरनाक अपराधिक साम्राज्य खड़ा कर लेता है। 

लेकिन जब सनी देओल का किरदार जाट आकर राणातुंगा के खिलाफ अपनी जंग शुरू करता है, तो कहानी और भी दिलचस्प हो जाती है। यह एक भावनात्मक और एक्शन से भरी फिल्म है, जो दर्शकों को पूरी तरग से एंटरटेन करेगी। सनी देओल का अभिनय इस फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण है। 

उनका हर एक्शन सीन, उनकी हर एक नज़र, और उनकी दिल छू लेने वाले डायलाग दर्शकों को बहुत पसंद आने वाले हैं। सनी देओल के साथ-साथ, रणदीप हुड्डा का अभिनय भी जबरदस्त है। राणातुंगा के रूप में वह एक शक्तिशाली खलनायक के रूप में नजर आते हैं, जो हर मामले में बेहतरीन हैं। 

विनीत कुमार सिंह ने भी सोमुलु के रूप में फिल्म में खलनायक का बहुत अच्छा चित्रण किया है। राणातुंगा की महत्वाकांक्षी पत्नी की भूमिका निभाने वाली रेजिना कैसंड्रा ने फिल्म में एक सुंदर लेकिन घातक उपस्थिति दर्ज कराई है। उनका किरदार एक ऐसी महिला का है जो अपनी चाहत को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है और हुड्डा के साथ उनकी केमिस्ट्री उतनी ही दमदार है जितनी कि सत्ता के लिए उनकी साझा भूख।

वही सयामी खेर विजय लक्ष्मी की भूमिका में नजर आएगी, जो एक एक निडर पुलिस अधिकारी हैं, और सैयामी ने भी दिल से अभिनय किया है, जो भारी अराजकता के बीच एक उम्मीद की किरण के रूप में खड़ी है। फिल्म की सिनेमेटोग्राफी एक बड़ा आकर्षण है, जो समुद्र तटीय इलाके और अपराध के घने साम्राज्य के बीच के कंट्रास्ट को बखूबी दिखाती है। 

जाट के एक्शन सीन भी यादगार हैं, और सनी देओल की एक्शन शैली, जो पूरी तरह से अपने पुराने दिनों की याद दिलाती है, फिल्म में एक अलग ही जादू जोड़ती है। फिल्म में एक बहुत ही अच्छा सोशल मैसेज भी है, जो भ्रष्टाचार, ताकत का दुरुपयोग और आम आदमी की पीड़ा को दिखाता है। यह फिल्म सिर्फ एक्शन और ड्रामा के लिए नहीं है, बल्कि यह सामाजिक बदलाव की भी बात करती है, जिससे फिल्म एक गहरी और सोचने वाली जर्नी बन जाती है।

मैथ्री मूवी मेकर्स, पीपल मीडिया फैक्ट्री और ज़ी स्टूडियो द्वारा निर्मित, जाट एक ऐसी फिल्म है जो दर्शकों को पूरे समय बांधकर रखती है। अगर आप चाहते हैं कि आपके पास धमाकेदार एक्शन, इमोशनल ड्रामा और एक शानदार सोशल मैसेज हो, तो जाट एक परफेक्ट चॉइस है। यह फिल्म, सनी देओल की महाक्रांति है, और इसे आप मिस नहीं करना चाहेगे!

 

Tags: Sunny Deol , Randeep Hooda , Bollywood , Review , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , JAAT

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD