Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

पंजाब सरकार द्वारा तपा में 8.21 करोड़ की लागत से निर्मित वृद्धाश्रम कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर और मीत हेयर द्वारा बुज़ुर्गों को समर्पित

पंजाब सरकार हर वर्ग की भलाई के लिए बचनबद्ध : मीत हेयर

Dr Baljit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, Tapa, Barnala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तपा , 09 Apr 2025

Last updated on: Apr 10, 2025, 12:11 IST

मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए बचनबद्ध है। बुज़ुर्ग हमारा सरमाया हैं और वृद्धों की सेवा संभाल  के लिए सरकार ने लगभग 8 करोड़ रुपए की लागत से  वृद्धाश्रम बनाया गया है। इस बात की जानकारी  सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर द्वारा यहां सरकारी वृद्ध घर तपा का उद्घाटन के दौरान दी। इस अवसर पर सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर भी उपस्थित थे।उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा यह वृद्ध घर 8.21 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है।

यह वृद्ध घर 26 कनाल 17 मरले क्षेत्र में तीन मंज़िला इमारत के रूप में तैयार किया गया है। इसमें बुज़ुर्गों की हर सुविधा का ध्यान रखते हुए 1 करोड़ रुपए से अधिक का सामान खरीदा गया है। यहां डॉर्मिटरी, भोजन, चिकित्सा सुविधाएं, डे केयर, लाइब्रेरी और गेम रूम जैसी सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध हैं। 72 बिस्तरों की क्षमता वाले इस आश्रम में 14 स्टाफ सदस्य नियुक्त किए गए हैं।

सांसद स गुरमीत सिंह मीत हेयर ने अपने संबोधन में कहा कि यह एक पुण्य का कार्य है, जो उन बुज़ुर्गों के लिए समर्पित है जिनका कोई सहारा नहीं है। सरकार की ओर से उन्हें हर प्रकार की सुविधा मुफ्त में प्रदान की जाएगी। डॉ. बलजीत कौर और मीत हेयर ने बुज़ुर्गों के साथ दोपहर का भोजन भी किया।इस अवसर पर बुज़ुर्ग बलवीर सिंह, सुरेश रानी, जगविंदर सिंह और मलकीत कौर ने अपने अनुभव साझा किए और भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने उनका सहारा बन कर उन्हें सहारा दिया है।

इससे पहले मुख्य अतिथि ने "साड्डे बुज़ुर्ग, साड्डा मान" अभियान के तहत राज्य स्तरीय स्वास्थ्य जांच शिविर का दौरा किया और पांच जिलों से आए बुज़ुर्गों से बातचीत की। उन्हें चश्मे, पेंशन/सीनियर सिटीजन कार्ड भी वितरित किए गए। इसके अलावा वृद्धाश्रम में रह रहे 7 बुज़ुर्गों और डे केयर के 3 बुज़ुर्गों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक डॉ. शेना अग्रवाल ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों और उपस्थित जनों का स्वागत किया। 

इसके बाद विभाग की विशेष मुख्य सचिव मैडम राजी पी. श्रीवास्तव ने भी संबोधन किया और कहा कि यह परियोजना जरूरतमंद बुज़ुर्गों के लिए वरदान साबित होगी।विधायक लाभ सिंह उगोके ने कहा कि सरकार ने वृद्धाश्रम में बुज़ुर्गों के लिए हर सुविधा सुनिश्चित की है। उन्होंने मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर का धन्यवाद किया।इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर श्री टी. बेनिथ द्वारा सभी मेहमानों का सम्मान किया गया।

अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन राम तीर्थ मंन्ना, चेयरमैन तरसेम सिंह काहनेके, स हरिंदर सिंह धालीवाल, एसएसपी मुहम्मद सरफ़राज़ आलम, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर मैडम अनुप्रिता जौहल, सतवंत सिंह, एसडीएम तपा ऋषभ बंसल, एसडीएम गुरबीर सिंह कोहली, संयुक्त सचिव आनंद सागर शर्मा, अतिरिक्त  सचिव विमी भुल्लर आईएएस, अतिरिक्त निदेशक चरणजीत सिंह मान, जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी डॉ. तेअवासप्रीत कौर, डॉ. लवलीन वड़िंग,  नवीन गर्गवाल, जसवीर कौर और अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।

 

Tags: Dr Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , Tapa , Barnala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD