Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पंजाब रोडवेज पनबस/पी.आर.टी.सी. कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के साथ बैठक

जायज़ मांगों को जल्द हल करने का दिया भरोसा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Apr 2025

Last updated on: Apr 10, 2025, 11:43 IST

पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज पंजाब रोडवेज पनबस/पी.आर.टी.सी. कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के साथ बैठक कर उनकी मांगों के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए उन्हें जल्द हल करने का भरोसा दिया।यह बैठक पंजाब सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और अतिरिक्त मुख्य सचिव (परिवहन) डी.के. तिवाड़ी की उपस्थिति में हुई। 

इस दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने यूनियन नेताओं को विश्वास दिलाया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार अपने कर्मचारियों की भलाई के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए उनकी अगुवाई में बनी कैबिनेट सब-कमेटी द्वारा बड़ी संख्या में कॉन्ट्रैक्ट आधार पर काम कर रहे कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने हेतु ऐसी नीति अपनाई गई है, जिसके तहत किसी भी कर्मचारी को कानूनी अड़चनों का सामना न करना पड़े।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने परिवहन विभाग को यूनियन की मांगों और उनके समाधान के लिए रिपोर्ट तैयार करने को कहा। उन्होंने विभाग को निर्देश दिया कि यूनियन के साथ होने वाली अगली बैठक में यह रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए ताकि आवश्यक कार्रवाई जल्द से जल्द शुरू की जा सके।सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई इस बैठक में पंजाब रोडवेज पनबस/पी.आर.टी.सी. कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के प्रदेश प्रधान रेशम सिंह गिल, प्रदेश मीत प्रधान हरकेश कुमार विक्की, और जनरल सेक्रेटरी शमशेर सिंह ढिल्लों सहित यूनियन के अन्य नेता और वर्कर्स शामिल थे।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab Roadways , Punbus , PRTC , Laljit Singh Bhullar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD