Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ : पंजाब शिक्षा क्रांति में नये आयाम स्थापित कर रहा है: कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद

कैबिनेट मंत्री सौंद द्वारा क्षेत्र खन्ना के 6 सरकारी स्कूलों में 79.85 लाख रुपये की लागत से हुए विकास कार्यों का किया उद्घाटन

Tarunpreet Singh Sond, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab Sikhya Kranti, Khanna
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खन्ना , 07 Apr 2025

Last updated on: Apr 08, 2025, 11:47 IST

बदलते पंजाब का मुँह बोलती तस्वीर अब हर जगह नजर आ रही है। राज्य ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ में नई पहलें कर रहा है। पंजाब सरकार ने बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए 17,762 करोड़ रुपये रखे हैं। शिक्षा किसी भी समाज की रीढ़ की हड्डी होती है और राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए शैक्षणिक ढांचे में निरंतर सुधार कर रही है कि हर बच्चा, चाहे किसी भी पृष्ठभूमि का हो, मानक शिक्षा प्राप्त कर सके।

यह प्रगटावा पंजाब के ग्रामीण विकास, पंचायत, उद्योग और वाणिज्य, पूंजी निवेश प्रोत्साहन, श्रम एवं पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के बारे में मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने सोमवार को क्षेत्र खन्ना के सरकारी मिडिल स्कूल रहौन, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ललहेड़ी, सरकारी प्राइमरी स्कूल मलकपुर, सरकारी मिडिल स्कूल गोह, सरकारी प्राइमरी स्कूल गोह और सरकारी मिडिल स्कूल रतनहेड़ी के 79.85 लाख रुपये की लागत से हुए विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए किया।

विस्तार में जानकारी देते हुए तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि गांव रहौन के सरकारी मिडल स्कूल में 19 लाख रुपये की लागत से चारदीवारी करवाई गई है। इसके अलावा बाथरूम की पूरी तैयारी और कुछ मरम्मत का काम था, उस पर 1 लाख रुपये खर्च किया गया है। ललहेड़ी के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो बड़े क्लास रूमों पर 15 लाख 2 हजार रुपये खर्च हुए हैं।

दो आधुनिक लैब बनाई गई हैं जिन पर 15 लाख 2 हजार रुपये खर्च हुए हैं। यहां लड़कियों के लिए नए बाथरूम बनाए गए हैं जिन पर डेढ़ लाख रुपये खर्च हुए हैं। गांव मलकपुर के सरकारी प्राइमरी स्कूल में बाथरूम के लिए 1.66 लाख रुपये खर्च हुए हैं। रतनहेड़ी के सरकारी मिडल स्कूल में तीन बड़े क्लास रूम बनाए गए हैं जिन पर 18.50 लाख रुपये खर्च हुए हैं।

गांव गोह के सरकारी मिडल स्कूल की 4.75 लाख रुपये की लागत से चारदीवारी करवाई गई है। इसके अलावा 1.40 लाख रुपये बाथरूम पर खर्च हुए हैं। गांव गोह के सरकारी प्राइमरी स्कूल में 2 लाख रुपये की लागत से चारदीवारी का काम करवाया गया है। उन्होंने कहा कि मुकाबले के दौर में कॉन्वेंट और मॉडल स्कूलों को मात दे रहे सरकारी स्कूल अब विद्यार्थियों के माता-पिता की पहली पसंद बन रहे हैं।

सौंद ने बताया कि हमारी सरकार द्वारा 12,500 कच्चे अध्यापकों को पक्का किया गया और 20 हजार नए अध्यापकों की भर्ती शुरू की गई। उन्होंने कहा कि पंजाब के नौजवान लड़के/लड़कियों को अब तक मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार 56 हजार नौकरियों दे चुकी है, जिसके अनुसार एक साल की 18 हजार का अनुपात बन रहा है।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में इन स्कूलों की हर जरूरत को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है और विद्यार्थी न केवल पढ़ाई बल्कि खेलों और सांस्कृतिक मुकाबलों में भी उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा स्कूल ऑफ एमिनेंस बना कर विद्यार्थी वर्ग को तराशने के लिए शानदार प्रयास किया गया है और यहां पढ़ने वाले सैकड़ों विद्यार्थी और उनके माता-पिता बड़ी राहत महसूस कर रहे हैं।सौंद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा आज पंजाब भर में नए स्कूलों के उद्घाटन की एक श्रृंखला के साथ विकास के एक नये अध्याय की शुरुआत हुई है, जो अगले समय तक जारी रहेंगी।

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab Sikhya Kranti , Khanna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD