Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

शिक्षा क्रांति के तहत पंजाब के विभिन्न स्कूलों में नई परियोजनाओं का उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक, विभूति शर्मा और जिला प्रधान अमित मंटू ने किए उद्घाटन

Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Pathankot, Punjab Sikhya Kranti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पठानकोट , 07 Apr 2025

Last updated on: Apr 07, 2025, 19:17 IST

मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के सक्षम नेतृत्व और पंजाब के शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिक्षा क्रांति के अंतर्गत आज पूरे पंजाब में समारोह आयोजित किए गए और विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। गौरतलब है कि आज जिला पठानकोट के विभिन्न स्कूलों में भी उद्घाटन समारोह आयोजित किए गए।

 इन स्कूलों में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन श्री विभूति शर्मा तथा आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान श्री अमित मंटू पहुंचे और लाखों रुपये की लागत से तैयार की गई परियोजनाओं का उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर श्री राजेश कुमार जिला शिक्षा अधिकारी, सैकंडरी, श्रीमती कमलजीत कौर जिला शिक्षा अधिकारी, एलीमेंटरी, अमनदीप कुमार (डिप्टी डी.ई.ओ. सैकंडरी), डी.जी. सिंह (डिप्टी डी.ई.ओ. एलीमेंटरी), नरेश सैनी (जिला प्रधान, बी.सी. विंग), पवन कुमार फौजी (ब्लॉक प्रधान), विजय कटारूचक, खुशबीर काटल, कुलदीप भटवा, जंग बहादुर व अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि "शिक्षा क्रांति – बदलता पंजाब" के तहत विधानसभा हलका भोआ के अंतर्गत सरकारी प्राइमरी स्कूल सालोवाल में 4.16 लाख, सरकारी प्राइमरी स्कूल तंगोसाह में 3.20 लाख तथा सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल तंगोसाह में 13.65 लाख रुपये की लागत से बने प्रोजेक्टों का उद्घाटन श्री लाल चंद कटारूचक द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में किया गया।

इसी तरह, विधानसभा हलका सुजानपुर के विभिन्न स्कूलों में श्री अमित मंटू (हलका इंचार्ज व जिला प्रधान, आम आदमी पार्टी) मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और सरकारी प्राइमरी स्कूल करौली में 9.99 लाख, सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल मनवाल में 30 लाख, सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल करौली में 18.09 लाख और सरकारी प्राइमरी स्कूल झिकली करौली में 12.5 लाख रुपये की लागत से बने प्रोजेक्टों का उद्घाटन किया।

वहीं, विधानसभा हलका पठानकोट के अंतर्गत श्री विभूति शर्मा (हलका इंचार्ज व चेयरमैन, नगर सुधार ट्रस्ट, पठानकोट) मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और सरकारी प्राइमरी स्कूल ढांगू रोड पठानकोट में 2 लाख, सरकारी प्राइमरी स्कूल मॉडल टाउन (गर्ल्स) में 10.85 लाख तथा सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल के.एफ.सी. पठानकोट में 22.2 लाख रुपये की लागत से तैयार की गई परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक ने कहा कि पंजाब सरकार का विशेष ध्यान लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली उपलब्ध कराने पर है। उन्होंने कहा कि आज के समय में सरकारी स्कूलों की स्थिति में पहले से काफी बदलाव आया है। मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पूरे पंजाब में शिक्षा क्रांति लाई गई है और स्कूलों की सूरत बदलने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि स्कूलों में पुस्तकालयों का निर्माण, चारदीवारी, कमरों का निर्माण, शौचालयों का निर्माण, साइंस लैब आदि जैसे अधूरे कार्य पूरे किए गए हैं। यह परिवर्तन आम आदमी पार्टी की सरकार लेकर आई है। स्कूलों में आए इस बदलाव के बाद लोगों की सोच बदली है और विद्यार्थियों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

उन्होंने यह भी बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार हेतु शिक्षकों को विदेशों में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है ताकि किसी भी तरह की कमी शेष न रह जाए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शिक्षा क्रांति के अंतर्गत और भी कार्य किए जाएंगे।

 

Tags: Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Pathankot , Punjab Sikhya Kranti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD