सुखबीर सिंह बादल का पाकिस्तान पहुंचने पर बेमिसाल स्वागत
सुखबीर और शिष्टमंडल के स्वागत के लिए पाक पंजाब एसंबली के स्पीकर और तीन मंत्री विशेष तौर पर अटारी पहुंचे
Web Admin
5 दरिया न्यूज
अटारी सीमा/लाहौर/चण्डीगढ़ , 05 Nov 2012
Last updated on: Nov 05, 2012, 00:00 IST
पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल आज जैसे ही दोतरफा व्यापारिक संबंधों की मज़बूती के लिए एक 45 सदस्यीय व्यापारिक और औद्योगिक शिष्टमंडल के नेतृत्व करते हुए पाकिस्तान में दाखिल हुए तो उनका बेमिसाल स्वागत किया गया। वाघा सीमा पर बादल का इंतजार कर रहे पंजाब पाकिस्तान विधानसभा के स्पीकर राणा इकबाल ने उनको पाकिस्तान की सरजमीं पर पैर रखते ही भींच कर बांहों में ले लिया। इस अवसर पर राणा सन्नाउला खां, शिक्षा मंत्री मुस्तबा सुजा और राष्ट्रीय एसंबली के सदस्य परवेज़ मलिक के अतिरिक्त राजनीतिक, औद्योगिक और व्यापारिक प्रतिनिधि भी उपमुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए विशेष तौर पर पहुंचे थे। जैसे ही बादल पाकिस्तान में दाखिल हुए तो उनका सड़क के दोनों तरफ खड़े लोगों की एकत्रता ने फूलों की बारिश की । इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री को पंजाब पुलिस की एक टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी पेश किया गया।