Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

हरियाणा को ड्रग्स फ्री बनाने का संदेश दे रहा है साइक्लोथॉन - सासंद धर्मबीर सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भिवानी , 06 Apr 2025

Last updated on: Apr 07, 2025, 15:32 IST

भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री धर्मबीर सिंह ने कहा कि ड्रग्स फ्री हरियाणा साइक्लोथॉन को महज एक साइकिल यात्रा ना समझें। इस यात्रा का उद्देश्य हरियाणा को ड्रग्स फ्री बनाने के लिए युवाओं के साथ-साथ हर नागरिक को जागरूक करना है। 

सांसद श्री धर्मबीर सिंह आज भिवानी में राधा स्वामी सत्संग भवन दिनोद आश्रम से ड्रग्स फ्री हरियाणा साइकिल यात्रा को दादरी के लिए रवाना करने से पहले अपना संदेश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब प्रदेश कभी देश के विकसित प्रदेश में शुमार था। अब इस प्रदेश के युवा नशे की गिरफ्त में हैं और प्रदेश के विकास की गति थम चुकी है।

उन्होंने कहा कि ड्रग्स का नशा धीरे-धीरे हमारे हरियाणा प्रदेश में भी आ रहा है, जो बहुत बड़ी चिंता का विषय है। हमें इस नशे को यहीं पर रोकना होगा। यह तभी संभव है जब हर नागरिक जागरुक हो और अपने आस-पास नजर रखें कि कहीं कोई भी किसी प्रकार से ड्रग्स आदि नशे की बिक्री ना कर रहा हो।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए गए इस अभियान में हम सबको साथ देना है और हरियाणा को नशा मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि नशा युवाओं का भविष्य बर्बाद करता है। युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए हमें नशे के खिलाफ लड़ाई मिलकर लड़नी होगी। 

उन्होंने खिलाड़ियों का आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें और खेलों में प्रदेश व देश के लिए पदक जीतें।

 

Tags: Dharambir Singh , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Drug Free Haryana , Say No To Drug , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Nasha Mukt Haryana Abhiyan , War Against Drugs

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD