Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला के सब्जी मंडी क्षेत्र में भव्य नए परिसर की निर्माण योजना की समीक्षा की

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Anirudh Singh, Prabodh Saxena, Chief Secretary Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 06 Apr 2025

Last updated on: Apr 07, 2025, 13:38 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में शिमला के सब्जी मंडी क्षेत्र में प्रस्तावित नए भव्य परिसर के विकास की समीक्षा की गई। परिसर में शिमला नगर निगम के कार्यालय सहित शॉपिंग कॉम्पलेक्स, होटल, आवासीय फ्लैट, दुकानें, पार्किंग और कई अन्य सुविधाएं शामिल होंगी। 

इस बहुउद्देश्यीय परियोजना का उद्देश्य शहरी बुनियादी अधोसंरचना का विस्तार कर शहर में पर्यटन को बढ़ावा देना है। इस परिसर का निर्माण लगभग 14 बीघा भूमि पर दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में लगभग 4 लाख वर्ग फुट पर तथा दूसरे चरण में लगभग 1.40 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में निर्माण कार्य किया जाएगा।

राज्य सरकार पहले चरण के निर्माण कार्य के लिए लगभग 200 करोड़ रुपये प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पहले चरण के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत क्षेत्र में कर्मचारियों के लिए कॅालोनी का भी पुनर्विकास किया जाएगा। 

परिसर के निर्माण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि यह पहल शिमला के शहरी परिदृश्य के सौंदर्यीकरण में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने शिमला नगर निगम को परियोजना का सुचारू क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय निवासियों के साथ संवाद करने के लिए भी कहा।

शिमला नगर निगम के महापौर सुरेन्द्र चौहान ने शिमला शहर के लिए इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नया परिसर शिमला के विकास में मील पत्थर साबित होगा। इससे लंबे समय से चली आ रही स्थानीय समस्याओं का समाधान होगा और राजधानी की पर्यटन क्षमताओं के विस्तार में मदद मिलेगी।

ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, विधायक मोहन लाल ब्राक्टा, हरीश जनारथा, उप-महापौर उमा कौशल, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, अतिरिक्त मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, सचिव राजेश शर्मा, नगर निगम शिमला के पार्षदगण सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Anirudh Singh , Prabodh Saxena , Chief Secretary Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD